वायरल न्यूज़

Viral Video: दो दिन बाद पिंजरे में फंसा तेंदुआ, गांव वालों ने ली राहत की सांस, वीडियो वायरल

Leopard video: उदयपुर के करदा बाईपास इलाके में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया। लंबे समय से उसकी मूवमेंट से परेशान ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, हालांकि दूसरे Leopard को पकड़ने की मांग अभी भी जारी है।

राजस्थान के उदयपुर जिले में हाल ही में एक तेंदुआ के पकड़े जाने की खबर सामने आई है। यह घटना करदा बाईपास इलाके की है, जहां पिछले कुछ दिनों से लेपर्ड (तेंदुआ) की आवाजाही देखी जा रही थी। इससे आसपास के गांवों में डर का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में दो लेपर्ड बार-बार दिखाई दे रहे थे। इससे लोगों को अपने पशुओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता होने लगी थी। इसी वजह से ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी और जल्द कार्रवाई की मांग की।

गांव में डर का माहौल

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई। अधिकारियों ने स्थिति को देखते हुए करीब दो दिन पहले इलाके में एक पिंजरा लगाया था, ताकि Leopard को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके। उनकी यह कोशिश सफल रही और एक तेंदुआ उस पिंजरे में फंस गया। जैसे ही यह खबर फैली, पिंजरे में बंद लेपर्ड (Leopard viral video) को देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सभी लोग इस घटना को देखने के लिए उत्सुक नजर आए। इस दौरान स्थानीय निवासी कमलेश पालीवाल ने भी वन विभाग को समय पर सूचना देकर मदद की।

वन विभाग के अधिकारी सुरक्षित तरीके से तेंदुआ को ले गए अपने साथ

मौके पर वन विभाग के अधिकारी भरत मेघवाल अपनी टीम के साथ पहुंचे और पिंजरे में बंद लेपर्ड को अपने साथ ले गए। उन्होंने इसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू की। तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि अभी एक और लेपर्ड इलाके में मौजूद है, जिसे पकड़ना भी जरूरी है। इसके लिए उन्होंने वन विभाग से दोबारा पिंजरा लगाने की मांग की है। सोशल मीडिया पर पिंजरे में बंद इस तेंदुए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article