वायरल न्यूज़

VIDEO: गाड़ी पलटी और बिखर गए सारे नारियल, मगर मदद के बजाय सब लूट ले गए लोग

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Aug 13, 2024, 09:27 AM IST

Viral Video of UP: वायरल वीडियो में देखेंगे कि जैसे ही नारियल ले जा रहा वाहन हादसे का शिकार हुआ तुरंत स्थानीय लोग नारियल लूटने के लिए पहुंच गए। इनमें कोई भी मदद नहीं करता, सिर्फ लूट का माल ले जाने की होड़ मची है।

Image

मदद के बजाय लोगों में मच गई नारियल लूटने की होड़।

KEY HIGHLIGHTS
  • हादसे का शिकार हुआ नारियल से भरा वाहन
  • मगर मदद के बजाय लूटने पहुंच गए
  • वायरल हो रहा यूपी का ये वीडियो

Viral Video of UP: उत्तर प्रदेश के इटावा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जहां नारियल से भरा एक वाहन पलट गया। इसमें ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। मगर मदद करने की बजाय लोगों में बिखरे हुए नारियल ही लूटने की होड़ मच गई। कार सवार से लेकर दुपहिया वाहन सवार, पैदल चलने वाले राहगीर से स्थानीय लोगों तक सभी नारियल लूटकर अपने साथ ले जाने लगे। बताया गया कि मामला इटावा मानिकपुर मोड़ क्षेत्र के पास एनएच-19 का है। जहां नारियल से भरा एक वाहन तेज रफ्तार से दौड़ रहा था कि तभी ये दुर्घटना का शिकार हो गया।

लोगों में मची नारियल लूटने की होड़

मगर इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जो कुछ किया सबकुछ कैमरे में कैद है। इसमें देखेंगे कि हादसा होते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लगा कि स्थानीय लोग आसपास बिखरे हुए नारियल उठाकर वापस गाड़ी में रखने में मदद करेंगे। मगर हैरानी होगी कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। मदर करने की बजाय लोग बिखरे हुए नारियल ही लूटकर ले जाने लगे। इसमें आगे देखेंगे कि कुछ लोग अपने घरों से थैले, बोरियां तक ले आए और इन्हीं में भरकर नारियल ले जाने लगे। हैरानी तब होती है कि सड़क से गुजर रहीं कारों और बाइकों पर बैठे लोग भी नारियल लूटने लगे।

यहां देखिए वीडियो

वीडियो के आखिर में देखेंगे कि हाइवे के दोनों तरफ से लोग नारियल लूटकर ले जा रहे हैं। आसपास से गुजर रहे लोग भी इस लूट में शामिल नजर आते हैं। कुछ लोग हालांकि इसका विरोध करते हुए भी नजर आते हैं, मगर कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं होता है। लोगों में सिर्फ नारियल लूटकर ले जाने की होड़ लगी रहती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article