Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों बेहद ही दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पति अपनी पत्नी के जन्मदिन पर कुछ ऐसा सरप्राइज देता नजर आ रहा है, जिसके बाद पत्नी की खुशी के बजाय नाराजगी देखने को मिल रही है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि पति अपनी पत्नी को एक महंगा सरप्राइज देना चाहता था। इसलिए पति ने अपनी पत्नी को लेटेस्ट आईफोन 17 गिफ्ट किया। हालांकि, उसने गिफ्ट को मिक्सर ग्राइंडर के डिब्बे में पैक करके उसे सरप्राइज दिया। इसके बाद जो हुआ, देखकर आपको यकीन नहीं होगा।
वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल
वीडियो की शुरुआत में आप देख पाएंगे कि पत्नी के जन्मदिन के मौके पर पति ने पूरे घरवालों को इकट्ठा किया है। इसके बाद वह एक बड़ा सा गिफ्ट का डिब्बा लेकर आता है। इस गिफ्ट के डिब्बे को देखकर पत्नी को समझ नहीं आता कि इसमें क्या होगा। इसके बाद पति अपनी पत्नी से गिफ्ट को गेस करने को कहता है। हालांकि, पत्नी को पहली बार में समझ नहीं आता कि इसमें क्या होगा। इसके बाद जैसे ही वह डिब्बे का कवर हटाती है, उसे लगता है कि इसके अंदर मिक्सर ग्राइंडर है। क्योंकि ऊपर का डिब्बा मिक्सर ग्राइंडर का ही होता है। देखें वीडियो-
हालांकि, इसके अंदर एक डिब्बा और होता है और पत्नी गेस नहीं कर पा रही थी कि इसके अंदर क्या है। इसके बाद फाइनल डिब्बा निकलता है और पत्नी को पता चलता है कि उसे आईफोन 17 गिफ्ट मिला है। न जाने क्यों आईफोन का नाम आते ही पत्नी का मूड खराब हो जाता है। वायरल वीडियो में आप पत्नी के चेहरे को आसानी से देख सकते हैं। हो सकता है कि पत्नी को कुछ और गिफ्ट की उम्मीद रही हो। इस पूरी घटना का घर के किसी सदस्य ने अपने फोन में वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो को jagman_3012 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
