LPG Cylinder Level Check: किचन में खाना बनाते समय अक्सर लोगों को एक चिंता रहती है कि कहीं अचानक गैस खत्म न हो जाए। कई बार खाना बनाते-बनाते ही सिलेंडर (Gas Cylinder) की गैस खत्म (Gas Cylinder Kitchen Hack) हो जाती है और काम बीच में रुक जाता है। ऐसे में यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। इन दिनों सोशल मीडिया पर इसी समस्या का एक आसान और दिलचस्प तरीका काफी वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें बताया गया है कि आप घर बैठे बहुत आसान तरीके से पता लगा सकते हैं कि गैस सिलेंडर में कितनी एलपीजी बची हुई है।
वीडियो में बताया गया कैसे करें चेक
इस ट्रिक (how to check lpg cylinder gas level at home) के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं होती, बस एक गीला कपड़ा चाहिए। वीडियो के अनुसार सबसे पहले एक कपड़े को पानी में भिगो लें। इसके बाद उस गीले कपड़े से पूरे गैस सिलेंडर (Viral Video) को अच्छी तरह पोंछ दें, ताकि सिलेंडर की सतह पूरी तरह गीली हो जाए। इसके बाद करीब दो मिनट तक इंतजार करें। कुछ देर बाद सिलेंडर को ध्यान से देखें। जिस हिस्से में गैस नहीं होगी, वहां का पानी जल्दी सूख जाएगा। वहीं सिलेंडर (lpg crisis) के जिस हिस्से में गैस भरी होगी, वहां का पानी कुछ देर तक गीला ही रहेगा। इस तरह आप आसानी से समझ सकते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है।
अभी तक लाखों लोगों ने देखा वायरल वीडियो
इस ट्रिक के पीछे एक साधारण वैज्ञानिक कारण भी बताया जाता है। एलपीजी ठंडी होती है, इसलिए जहां गैस मौजूद रहती है वहां सिलेंडर का तापमान थोड़ा कम होता है। इसी वजह से उस हिस्से पर लगा पानी जल्दी नहीं सूखता। जबकि खाली हिस्से में तापमान ज्यादा होने के कारण पानी जल्दी सूख जाता है। सोशल मीडिया पर यह देसी जुगाड़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और कई लोग इसे उपयोगी किचन टिप बता रहे हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को salve_6717 नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
