वायरल न्यूज़

Shocking Video: बर्फीले इलाकों में कैसे सर्वाइव करते हैं सेना के जवान, इस वीडियो को देख निकल पड़ेंगे आंसू

Viral Video: इस वीडियो को देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर कई लोगों की आंखों से आंसू निकल आए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब तापमान माइनस में चला जाता है तब भारतीय सेना के जवानों के लिए जिंदगी कितनी कठिन हो जाती है।

Army Jawan Life

बर्फीले इलाकों में कैसे सर्वाइव करते हैं जवान (इंस्टाग्राम)

Viral Video: जब लोग हल्की सी ठंड में भी थर-थर कांपने लगते हैं और भागकर रजाई में घुस जाते हैं। थोड़ी सी ठंडी में भी लोग अपने काम पर नहीं जाते हैं और घर में आग जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते हैं। तब भारतीय सेना के जवान बर्फीले तूफान में भी हमारे देश की रक्षा के लिए अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हैं। अगर भारतीय सेना के जवान न हों तो शायद ही हम अपने घर में सुरक्षित सो पाएं। भले ही कितनी ठंड पड़ रही हो या कितनी भीषण गर्मी पड़ रही हो। भारतीय सेना के जवान अपने देशवासियों और अपने देश की सेवा में पीछे नहीं हटते हैं।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप भी

शायद ही आपको पता होगा कि भारतीय सेना के जवान कड़कड़ाती ठंड और बर्फीले मैदान में कैसे सर्वाइव करते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर कई लोगों की आंखों से आंसू निकल आए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब तापमान माइनस में चला जाता है तब भारतीय सेना के जवानों के लिए जिंदगी कितनी कठिन हो जाती है। आप देख पाएंगे कि एक जवान ने अपनी वर्दी धोकर सूखने के लिए डाले होते हैं। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि जब सेना का जवान अपनी वर्दी लेने वापस जाता है तो वर्दी पूरी तरह जम जाती है। ऐसा लगता है कि वर्दी किसी पापड़ की तरह कड़ी हो गई हो। यह देखकर जवान को यकीन नहीं होता है। वह अपने एक साथी से बात करते हुए कहता है कि उसने सोचा था कि वर्दी सूख जाएगी लेकिन यह तो अब पहनने लायक भी नहीं है। वीडियो को mr_sandi_koli नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने लिखा- अरे यार ये क्या हो गया। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'सर्दी को झेलना हर किसी की वश की बात नहीं, जवान और किसान ही झेलना सकता है, जय जवान जय किसान।'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से ... और देखें

End of Article