वायरल न्यूज़

OMG: क्या आपने कभी खाई है सोने की नायाब कुल्फी, कीमत जानकर आप भी पहुंच जाएंगे खाने

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 4, 2023, 08:06 AM IST

Gold Kulfi in Indore Video: देख सकते हैं कि एक शख्स दुनिया की सबसे महंगी कुल्फी बेच रहा है। इस पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते नजर आ रहे हैं। 'सोने की कुल्फी' ने तहलका मचाकर रख दिया है।

Image

सोने की कुल्फी (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मार्केट में मिल रही है सोने की कुल्फी
  • इंदौर का शख्स बेच रहा गोल्ड कुल्फी
  • गोल्ड कुल्फी देखकर हैरान हैं लोग

Gold Kulfi in Indore Video: गर्मी का मौसम बढ़ते ही आपके मोहल्ले में कुल्फी बेचने वाला आने लगा होगा। आपने केसर, पिस्ता, दूध, इलायची और खोए वाली कुल्फी जरूर खाई होगी। कुल्फी बहुत ही ज्यादा टेस्टी होती है। इस बीच मार्केट में 'सोने की कुल्फी' ने तहलका मचाकर रखा है। इस नायाब कुल्फी को खाने के लिए दुकान पर लोगों की भीड़ लग रही है। यह कुल्फी दुनिया की सबसे महंगी कुल्फी भी है, लेकिन इसे खाने के लिए लोग लाइन लगाकर खड़े नजर आ रहे हैं।

लाजवाब सोने की कुल्फी

यह कुल्फी 24 कैरेट सोने से बनी है। ऐसी शानदार कुल्फी इंदौर में मिल रही है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक शख्स सोने की परत वाली कुल्फी बेचता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स दुनिया की सबसे महंगी कुल्फी बेच रहा है। इस पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा कुल्फी वाला आम कुल्फी पर सोने की परत चढ़ाता दिख रहा है। इसके बाद इसे दुनिया की सबसे कीमती कुल्फी बता रहा है। देखें वीडियो-

यह कुल्फी वाला सोने की कुल्फी बेचकर सुर्खियों में आ गया है। आप देख सकते हैं कि कुल्फी वाला खुद सोने के गहनों से लदा है। वह लोगों को सोने की कुल्फी खिलाता दिख रहा है। वीडियो को mammi_ka_dhaba नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। इस कुल्फी की कीमत 351 रुपये बताई जा रही है। जहां आमतौर पर लोग 20-30 रुपये में कुल्फी खरीदते हैं। वहीं इस कुल्फी को खाने के लिए 351 रुपये भी खर्च करने को तैयार हैं। इसकी खूबी देखकर लोगों को पांच गुना दाम भी ज्यादा नहीं लग रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article