वायरल न्यूज़

Viral Video: बालकनी पर खड़ी थी दुल्हन तभी दूल्हे ने सीढ़ी लगाकर की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर भड़क उठे लोग

Dulhe ka Video:आपने शादी के कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हनिया का स्टेज पर अच्छे से वेलकम करता है। कई बार वह आगे बढ़कर उसका हाथ अपनी हाथ में पकड़कर स्टेज पर लाता है तो कई बार कोई फूलों का गुलदस्ता देकर वेलकम करता है। कुछ वीडियो में आपने देखा होगा कि वह उसकी नोटों से नजर भी उतारता है। दूसरी तरफ इस वीडियो में दुल्हन के स्वागत का अलग ही लेवल देखने को मिलता है।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (एक्स)

Dulhe ka Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों के मौसम में कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आता हैं, जो यूजर्स का दिल जीत लेते हैं। वहीं कई वीडियो यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आ रहा है। यह वीडियो दूल्हे से जुड़ा है, जो अपनी शादी के मौके पर कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वायरल हो रहा वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

वीडियो इंटरनेट पर हुआ तेजी से वायरल

आपने शादी के कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हनिया का स्टेज पर अच्छे से वेलकम करता है। कई बार वह आगे बढ़कर उसका हाथ अपनी हाथ में पकड़कर स्टेज पर लाता है तो कई बार कोई फूलों का गुलदस्ता देकर वेलकम करता है। कुछ वीडियो में आपने देखा होगा कि वह उसकी नोटों से नजर भी उतारता है। दूसरी तरफ इस वीडियो में दुल्हन के स्वागत का अलग ही लेवल देखने को मिलता है। ऐसा आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा। आप देख पाएंगे कि दुल्हन सज-धजकर छत की बालकनी पर खड़ी होती है। वह अपने दूल्हे का इंतजार कर रही होती है। देखें वीडियो-

इसी बीच दूल्हा अपनी बारात लेकर बैंक्वेट हॉल में पहुंचता है। आप देख पाएंगे दूल्हा जैसे ही दुल्हन को छत की बालकनी पर देखता है। वहां पर एक सीढ़ी मंगवाता है। इसके बाद छज्जे से सीढ़ी लगाकर उसपर चढ़ने लगता है। अंत में आप देख पाएंगे कि दूल्हा अपनी दुल्हन को सीढ़ी पर चढ़कर फूलों का गुलदस्ता देता है। यह देखकर लोगों का माथा खराब हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग भड़क उठे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि 'यह समाज को बिगाड़ने की एक होड़ है।' वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के @jpsin1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article