वायरल न्यूज़

Viral Video: शेर के पास खड़ी होकर फोटो खिंचवा रही थी लड़की, तभी जंगल के राजा ने कंपा दी रूह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 03:57 PM IST

Lion Video: इस वीडियो में एक लड़की एक शेर के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाती नजर आ रही है। इसके बाद शेर जो करता है, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कांप गए हैं। जैसे ही कैमरामैन कैमरे को इधर-उधर घुमाता है, वहां पर शेर के साथ एक शेरनी भी नजर आती है।

Image

शेर का वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • शेर के पास खड़ी होकर पोज दे रही थी लड़की
  • शेर के पास ही बैठी दिखाई दी एक खूंखार शेरनी

Lion Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। शेर धरती पर पाए जाने वाले सबसे खतरनाक जानवरों में से एक होता है। अपने शिकार को शेर पलभर में चीरकर रख देता हैं। उसके नुकीले दांत और पैने पंजे उसे जंगल का सबसे खतरनाक जानवर बनाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की एक शेर के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाती नजर आ रही है। इसके बाद शेर जो करता है, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कांप गए हैं।

शेर के पास खड़ी थी लड़की

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की दिलेरी दिखाते हुए शेर के पास पहुंच जाती है। वह सबसे पहले उसके पास खड़ी होकर फोटो खिंचवाती है और फिर उसके सिर पर हाथ फेरती नजर आती है। आप देख सकते हैं कि शुरू में तो सबकुछ ठीक होता है। इसके बाद कैमरामैन कैमरे को इधर-उधर घुमाता है। जैसे ही कैमरामैन कैमरे को इधर-उधर घुमाता है, वहां पर शेर के साथ एक शेरनी भी नजर आती है। साथ ही पिंजरे में एक अन्य शेरनी भी नजर आती है। देखें वीडियो-

वीडियो में यहां तक तो सबकुछ ठीक लगता है, लेकिन तभी कैमरा वापस से शेर के ऊपर फोकस होता है। इसके बाद शेर अपने मुंह को खतरनाक तरीके से खोलता है। यह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के रातों की नींद उड़ गई है। फिलहाल शेर लड़की को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है, लेकिन कोई और होता तो हो सकता है वह उसे दबोचकर खा जाता। बता दें कि लड़की ने शेर को अपने घर में पाला हुआ है। इसीलिए लड़के के पुचकारने से शेर शांत नजर आता है। वीडियो को khaleel Ahemad नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article