वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: कपड़े वाले आयरन से अपने बालों को स्ट्रेट करती दिखी लड़की, 90 मिलियन से ज्यादा देखा गया Video

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 31, 2024, 01:02 PM IST

Viral Video: लड़की के पास स्ट्रेटनर नहीं होता तो वह कपड़ा प्रेस करने वाले आयरन से ही अपने बालों को स्ट्रेट करने लगती है। लड़की बेहद अनोखा तरीका अपनाती नजर आ रही है, उसे देखकर लोगों को हंसी आ गई है।

Image

गजब देसी जुगाड़ (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है, जो लोगों के होश उड़ा देता है। वैसे तो भारत के लोगों को जुगाड़ का महारथी माना जाता है, लेकिन कई बार यहां के लोग बहुत ही अजीबोगरीब जुगाड़ लगाते नजर आते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींचा है। इस वीडियो में एक लड़की अपने बालों को सीधा करने के लिए बहुत ही धांसू देसी जुगाड़ लगाती नजर आ रही है।

लड़की ने लगाया गजब देसी जुगाड़

आपने अक्सर देखा होगा कि जब कोई लड़की कहीं घूमने जा रही होती है तो वह अपने बालों को स्ट्रेटनर से स्ट्रेट करती है। इससे बाल काफी सिल्की और सीधे हो जाते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के पास स्ट्रेटनर नहीं होता तो वह कपड़ा प्रेस करने वाले आयरन से ही अपने बालों को स्ट्रेट करने लगती है। लड़की जिस तरह अपने बालों को स्ट्रेट करने के लिए बेहद अनोखा तरीका अपनाती नजर आ रही है, उसे देखकर लोगों को हंसी आ गई है। देखें वीडियो-

इस अनोखे वीडियो को खुद लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ईशा यादव नाम की लड़की ने गोल्डन कलर का अनारकली सूट पहना हुआ है। वह किसी पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रही है। इसलिए वह अपने बालों को परफेक्ट लुक के लिए आयरन से स्ट्रेट कर रही है। आप देख सकते हैं कि बालों को स्ट्रेट करने के लिए उसने नीले रंग के कपड़े का भी सहारा लिया है। इस वीडियो को इंटरनेट पर अब तक 93 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article