Scooty Girl Video: सोशल मीडिया अब आपको फनी वीडियो की भरमार मिल जाएगी। कुछ वीडियो इतने ज्यादा फनी होते हैं, जिन्हें देखकर मजा ही आ जाता है। आपको कई ऐसे वीडियो देखने को मिले होंगे, जिसमें गलती किसी और की होती है, लेकिन बता इल्जाम किसी और पर लग जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है। इसमें एक लड़की अपनी स्कूटी को सड़क के किनारे खड़ी बाइक में पीछे से ठोकती है। इसके बाद बाइक वाले की ही सारी गलती बता देती है। यह देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।
खड़ी बाइक में टक्कर मारती है लड़की
वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि सड़क किनारे एक बाइक सवार गाड़ी रोककर खड़ा हुआ है। वह शायद किसी दुकान से कुछ खरीदने के लिए सड़क के किनारे खड़ा हुआ था। इसी बीच पीछे से एक स्कूटी सवार लड़की फुल स्पीड में आती है और खड़ी बाइक में अपनी स्कूटी ठोक देती है। आप देख सकते हैं कि लड़की स्कूटी में ब्रेक नहीं मारती है और स्कूटी की टक्कर बाइक से हो जाती है। शायद लड़की पैर से स्कूटी रोक रही थी और ब्रेक मारना भूल गई थी। देखें वीडियो-
इसके बाद जैसे ही स्कूटी की टक्कर बाइक में होती है, बाइक सवार सड़क पर लुढ़क जाता है। दूसरी तरफ लड़की को कुछ नहीं होता है। इसके बाद लड़की बाइक सवार पर ही भड़क जाती है। बाइक सवार संभल भी नहीं पाता है, इससे पहले लड़की उस पर हावी हो जाती है और उसी की सारी गलती बता देती है। लड़की द्वारा दोष लगता देखकर लड़का बुरी तरह चौंक जाता है। उसे समझ नहीं आता कि वह उसको क्या जवाब दे। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। वीडियो को videonation.teb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है।
