वायरल न्यूज़

मूसलाधार बारिश में पानी का पाइप ले आई लड़की, फिर जो किया हंसी नहीं रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 13, 2024, 02:19 PM IST

Girl Funny Video: खूब हंसाने वाले इस नजारे में देखेंगे कि मूसलाधार बारिश हो रही है और एक लड़की पानी का पाइप लेकर बाहर निकल आई। अब वो ऐसा कुछ करती हुई नजर आती है कि हंसी रोकना मुश्किल होगा।

Image

लड़की का ये वीडियो देखकर किसी की हंसी नहीं रुक रही है। (Photo/Instagram)

Girl Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल हो जाता है। उस नजारे को जितनी बार देखें, उतनी ही बार हंसी छूटती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है जो कैमरे में ऐसा कुछ करती हुए कैद हुई है, देखकर कोई हंसी नहीं रोक पाएगा। लड़की से जुड़ा मजेदार वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

बारिश में पानी का पाइप ले आई लड़की

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि मूसलाधार बारिश हो रही है। सड़कें लबालब पानी से भरी पड़ी हैं। मगर एकाएक एक लड़की घर से बाहर निकली। उसने कुछ सोचा और पानी का पाइप बाहर ले आई। अगले सेकंड पाइप से पानी आने लगा। लड़की अब पाइप के पानी से घर के बाहर का हिस्सा धोती हुई नजर आती है। फ्रेम ये एक ऐसा हिस्सा है जिसे देखकर नेटिजन्स का दिमाग चकरा गया। इसमें देखेंगे कि बाहर तेज बारिश हो रही है और लड़की पाइप से निकल रहे पानी से धुलाई कर रही है।

देखिए वीडियो

बारिश में पानी के पाइप का इस्तेमाल करते हुए लड़की का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article