वायरल न्यूज़

Video: विदेशी महिला ने भारतीय लड़कों से बाइक पर मांगी लिफ्ट, आगे जो हुआ देखकर आपको भी यकीन नहीं होगा

Viral Video: विदेशी महिला जयपुर में स्थित भगवान श्री सूर्य नारायण के प्राचीन मंदिर में पहुंचना चाहती थी। इस दौरान उसे बाइक पर जा रहे दो भारतीय लड़के दिखाई देते हैं। महिला इस दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर रही होती है। तभी वह उन लड़कों से बाइक पर लिफ्ट मांगती है। इसके बाद लड़के भी महिला को निराश नहीं करते हैं।

Image

विदेशी महिला का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें कोई विदेशी महिला देखकर भारतीय छोरे अजीबोगरीब रिएक्शन देते नजर आते हैं। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। इस वीडियो में एक विदेशी महिला राजस्थान के एक मंदिर में जाने के लिए दो भारतीय लड़कों से बाइक पर लिफ्ट मांगती नजर आती है। इसके बाद जो होता है, उसकी उम्मीद शायद आपको भी नहीं रही होगी।

विदेशी महिला का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी महिला राजस्थान घूमने आई है। विदेशी महिला जयपुर में स्थित भगवान श्री सूर्य नारायण के प्राचीन मंदिर में पहुंचना चाहती थी। इस दौरान उसे बाइक पर जा रहे दो भारतीय लड़के दिखाई देते हैं। महिला इस दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर रही होती है। तभी वह उन लड़कों से बाइक पर लिफ्ट मांगती है। इसके बाद लड़के भी महिला को निराश नहीं करते हैं। आप देख पाएंगे कि दोनों लड़के महिला को बाइक पर लिफ्ट देते हैं। इसके साथ ही वह बाइक पर इतनी जगह देते हैं कि महिला आसानी से बाइक पर बैठ जाती है। वीडियो को अन्ना बकलर नाम की विदेशी महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि अन्ना बकलर रोड पर लिफ्ट मांगती हैं, जब दो लड़के उन्हें बाइक से जाते नजर आते हैं। वह उनसे पूछती हैं, ‘क्या आप मुझे मंदिर तक लिफ्ट दे सकते हैं?’ इसके बाद दोनों बाइक सवार युवक वापस गाड़ी मोड़कर उसके पास आते हैं और उसे बैठने की पर्याप्त जगह देते हैं। वीडियो में महिला कहती नजर आ रही है कि वह भारत में अकेली होते हुए 2 लड़कों से बाइक पर लिफ्ट मांगने का रिस्क लेती है, उसे इस बात पर खुद विश्वास नहीं हो रहा है। आप देख पाएंगे कि महिला मंदिर पहुंचकर दर्शन करती है। इसके बाद बाहर निकलकर वहां घूम रही अन्य महिलाओं से बात करती है। वीडियो को महिला ने @goingannawhere नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिस पर अब तक हजारों लोगों ने रिएक्ट किया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article