वायरल न्यूज़

Viral Video: नहीं देखा होगा कभी ऐसा रिटायरमेंट! स्कूल छोड़ते वक्त बच्चों संग फूट-फूट कर रोए प्रिंसिपल

Viral Video: बिहार के गया जिले (Gaya School Viral Video) के डुमरिया प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बसडीहा में प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद के रिटायरमेंट पर भावुक माहौल देखने को मिला। विदाई समारोह के दौरान छात्राएं फूट-फूट कर रोने लगीं और प्रिंसिपल से उन्हें छोड़कर न जाने की विनती करने लगीं। जब वह स्कूल से जाने लगे तो बच्चियां उनसे लिपट गईं। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए।

Image

स्कूल छोड़ते वक्त बच्चों संग फूट-फूट कर रोए प्रिंसिपल (फोटो: टाइम्स नाउ नवभारत)

Viral Video: बिहार के गया जिले (Gaya School Viral Video) से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं। यह वीडियो गुरु और शिष्य के बीच के खूबसूरत रिश्ते को दिखाता है। स्कूल के प्रिंसिपल के रिटायरमेंट के समय बच्चों का प्यार और सम्मान देखकर हर कोई भावुक हो गया। यह मामला गया जिले के डुमरिया प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बसडीहा का है। यहां 31 जनवरी को स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद रिटायर हुए। इसी मौके पर स्कूल में विदाई समारोह रखा गया था। समारोह के दौरान माहौल पहले सामान्य था, लेकिन जैसे ही बच्चों को पता चला कि अब उनके प्रिय सर स्कूल नहीं आएंगे, उनकी आंखों से आंसू निकल आए।

फूट-फूटकर रोने लगीं स्कूल की छात्राएं

स्कूल की छात्राएं फूट-फूटकर रोने लगीं। वे बार-बार कह रही थीं, “सर आप हमें छोड़कर मत जाइए।” जब राजेंद्र प्रसाद स्कूल से बाहर जाने लगे तो कई बच्चियां उनसे लिपट गईं और जोर-जोर से रोने लगीं। यह दृश्य इतना भावुक था कि वहां मौजूद टीचर और स्टाफ भी खुद को रोक नहीं पाए। सबकी आंखें नम हो गईं। बच्चों का प्यार देखकर खुद राजेंद्र प्रसाद भी भावुक हो उठे। उन्होंने बच्चों को गले लगाया और उनके साथ रोते नजर आए। शिक्षक और छात्रों के बीच ऐसा रिश्ता बहुत कम देखने को मिलता है। यह सिर्फ पढ़ाई का नहीं, बल्कि भरोसे और अपनापन का रिश्ता होता है।

कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

राजेंद्र प्रसाद लंबे समय से मध्य विद्यालय बसडीहा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनका स्वभाव बेहद सरल और स्नेह भरा था। वे बच्चों को डांटने के बजाय प्यार से समझाते थे। अगर कोई बच्चा होमवर्क नहीं करता, तो उसे सजा देने के बजाय प्रोत्साहित करते थे ताकि वह आगे बेहतर कर सके। यही वजह थी कि बच्चे उन्हें सिर्फ प्रिंसिपल नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते थे। उनकी विदाई के समय बच्चे खुद को संभाल नहीं पाए। इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कमेंट कर रहे हैं कि ऐसा गुरु-शिष्य का रिश्ता ही असली शिक्षा की पहचान है। यह वीडियो दिखाता है कि शिक्षक का प्यार बच्चों के दिल में हमेशा जिंदा रहता है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article