Shocking Video: रीलबाजों का इन दिनों गजब का ड्रामा चल रहा है। वह रीलबाजी के चक्कर में न तो अपनी जान की परवाह करते हैं और न ही दूसरों की जान की उन्हें फिक्र बची है। बस उन्हें रील्स बनाकर वायरल होना है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी कह उठेंगे कि पॉपुलह होने की चाहत ने लोगों का दिमाग खराब कर दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने कहना शुरू कर दिया है कि आजकल रील्स के नाम पर पागलपंती ज्यादा हो रही है।
वीडियो देखकर आपके होश उड़ जाएंगे
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह एक कपल से जुड़ा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कपल उफनाती नहर के पास पहुंच चुका है। हैरान करने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि रील बनाने के चक्कर में कपल ने नहर में छलांग लगा दी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कपल ने बिना सेफ्टी जैकेट के नहर में छलांग लगाई है। यह वीडियो आपका दिल दहलाने के लिए काफी है। इसे देखकर आपकी दिल की धड़कन बढ़ने वाली है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि कपल नहर के किनारे ऊंचाई पर खड़ा है। इस दौरान आस-पास सैकड़ों लोग मौजूद नजर आ रहे हैं। लोग भी कपल को रील्स बनाते हुए देख रहे हैं। आप देख पाएंगे कि कपल एक-दूसरे को बाहों में भरकर फिल्मी स्टाइल में उफनाती नहर में छलांग लगा देता है। इस दौरान बैकग्राउंड में 'प्यार झूठा सही दुनिया को दिखाने आजा..' गाना बज रहा है। आप देख पाएंगे कि जैसे ही दोनों पानी में गिरते हैं, वहीं पर वीडियो समाप्त हो जाता है। इस हैरान करने वाले वीडियो को @imnatasha09 नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया है।
