Viral Video: भारत में बस ड्राइवर और सवारी के बीच लड़ाई होना काफी आम बात है, लेकिन ऐसा ही एक वीडियो लॉस एंजिलिस से सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ लॉस एंजिलिस में कथित किराया विवाद को लेकर महिला ने ड्राइवर पर हमला कर दिया। कथित तौर पर, महिला ने अपनी सवारी के लिए भुगतान करने से इनकार कर दिया। हालांकि डैश बसें वर्तमान में निःशुल्क हैं। इसलिए विवाद का कारण स्पष्ट नहीं है। वैसे, टाइम्स नाउ नवभारत ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में महिला यात्री ड्राइवर को बस से बाहर खींचती और फिर मुक्का मारती नजर आ रही है। इसके ठीक तुरंत बाद ड्राइवर भी जवाब देना शुरू करती है और पर लातें मारने लगती है। फॉक्स न्यूज ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को बहुत सारे व्यूज और लाइक्स मिले हैं। वहीं कमेंट बॉक्स में भी लोगों ने इस पर काफी टिप्पणियां की हैं।
इंस्टाग्राम यूजर्स ने क्या कहा?
इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने कहा कि, 'तो क्या वह ड्राइवर से अपने पैसे लेने के लिए लड़ रही थी?' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'क्या आपने कभी देखा है कि, इस तरह की चीज़ों का वीडियो बनाने के लिए हमेशा कोई न कोई होता है, लेकिन मदद करने के लिए कभी नहीं।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'लोग मदद क्यों नहीं कर रहे हैं? आप कितनी भयानक रिकॉर्डिंग कर रहे हैं और महिला की मदद नहीं कर रहे हैं? यह बहुत ही बुरा है!' लॉस एंजिलिस टाइम्स के मुताबिक, बस ड्राइवर पर हमला करने वाली महिला बेघर है। वहीं, आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार देश भर में बस चालकों को यात्रियों की बढ़ती शत्रुता का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 15 वर्षों में ट्रांज़िट कर्मचारियों पर हमले की संख्या तीन गुना हो गई है।
