वायरल न्यूज़

Viral Video: दुल्हन ने छुआ पैर तो दूल्हे ने नीचे झुककर की ऐसी हरकत! पिता ने पीछे से जड़ दिया थप्पड़

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 12:42 PM IST

Dulha Dulhan Video: दुल्हन अपने दूल्हे को अंगूठी पहनाती है और उसका पैर छूती है। इसके बाद अंगूठी पहनाने की बारी दूल्हे की होती है। दुल्हन के बाद दूल्हा भी अंगूठी पहनाता है और वह भी नीचे झुककर अपनी दुल्हन का पैर छू लेता है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल
  • दूल्हा-दुल्हन का वीडियो देख लोगों को आए मजे
  • दुल्हन की तरह दूल्हा भी छूता है उसके पैर

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर आपने शादियों के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर मजा ही आ जाता है। सबसे ज्यादा दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो लोगों को पसंद आते हैं। वहीं अगर वीडियो में दूल्हा-दुल्हन कुछ अजीबोगरीब हरकत करते नजर आते हैं तो उसे देखने को लाइन लग जाती है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दूल्हा-दुल्हन नजर आ रहे हैं और शादी की रस्में चलती दिख रही हैं।

वायरल हुआ दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी से पहले सगाई की रस्म हो रही है। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को अंगूठी पहना रहे हैं। आप देख सकते हैं कि सबसे पहले दुल्हन अपने दूल्हे को अंगूठी पहनाती है। इसके बाद वह अपने दूल्हे का पैर छूती है। यह देखकर वहां मौजूद रिश्तेदार और मेहमान काफी खुश हो जाते हैं। इसके बाद अंगूठी पहनाने की बारी दूल्हे की होती है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन के बाद दूल्हा भी अंगूठी पहनाता है। अंगूठी पहनाने के बाद वह भी नीचे झुककर अपनी दुल्हन का पैर छू लेता है। देखें वीडियो-

जैसे ही दूल्हा नीचे झुककर अपनी दुल्हन का पैर छूता है, वहां मौजदू सभी लोग हंसने लगते हैं। वहीं दूल्हे का पिता अपने बेटे की इस हरकत को देखकर उसे पीछे से एक थप्पड़ जड़ देता है। हालांकि वह जिस तरह उसे थप्पड़ मारता है, वह दुलार में मारा गया थप्पड़ प्रतीत हो रहा है। शायद ही आपने इससे पहले ऐसा वीडियो देखा होगा कि लड़का अंगूठी पहनाकर लड़की के पैर छूआ हो। वीडियो mohan_kushwaha_8555 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अबतक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं लोग लड़के का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article