वायरल न्यूज़

Shocking Video: दूल्हे को छोड़ पंडित जी पर फिदा हो गई दुल्हन, बीच मंडप में ही करने लगी नैन-मटक्का

Viral Video:आप देख सकते हैं कि मंत्रोच्चार के बीच दुल्हन की नजर पंडितजी पर पड़ती है। जैसे ही दुल्हन पंडित जी को देखती है, वह उन पर ही फिदा हो जाती है। इसके बाद दुल्हन अपने दूल्हे को छोड़ पंडित जी से ही नैन मटक्का करने लगती है।

Image

पंडित जी पर फिदा हुई दुल्हन (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। हर दिन हजारों शादियां हो रही हैं। भारतीय शादियों के हजारों वीडियो हर दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे हैं। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। सबसे ज्यादा वो वीडियो लोगों को पसंद आते हैं, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरानी में डाल दिया है। यह वीडियो एक शादी के मंडप से सामने आया है।

वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए हैं। वहीं पंडित जी मंत्रोच्चार कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि मंत्रोच्चार के बीच दुल्हन की नजर पंडितजी पर पड़ती है। जैसे ही दुल्हन पंडित जी को देखती है, वह उन पर ही फिदा हो जाती है। इसके बाद दुल्हन अपने दूल्हे को छोड़ पंडित जी से ही नैन मटक्का करने लगती है। आप भी देखिए यह मजेदार वीडियो-

इस मजेदार वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन पंडितजी के साथ खुलेआम नैन-मटक्का करने लगती है। वह अपने दोनों हाथों को गाल पर रखकर पंडितजी को निहारती नजर आती है। ऐसा लगता है कि वह किसी रोमांटिक सीन में खो गई है। इसी बीच पंडित जी दुल्हन की इस हरकत को देखते हैं और वह भी पिघल जाते हैं। आप देख सकते हैं कि वह हल्की मुस्कान के साथ शरमा कर नीचे देखने लगते हैं। वीडियो को oye_jaypee नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article