वायरल न्यूज़

Saand Ki Ladai: बीच बाजार आपस में भिड़ गए दो सांड, दोनों का घमासान देखकर थर्रा जाएंगे आप

Saand Ki Ladai: सोशल मीडिया पर सांडों की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी भौचक्के रह जाएंगे। आलम ये है कि इस हाहाकारी वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

Image

सांडों की लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो सांडों की हाहाकारी लड़ाई
  • नजारा देखकर भौचक्के रह जाएंगे
  • नजारा देखकर आप भी चौंक जाएंगे

Saand Ki Ladai: सोशल मीडिया पर अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो कई बार आपको ऐसे नजारा (Shocking Video) देखने को मिल जाएंगे, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ नजारे तो इतने फनी (Funny Video) होते हैं कि देखते ही हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ नजारे (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ सीधे दिल को छू लेते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। इसी कड़ी में सांडों की लड़ाई का एक हाहाकारी वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी थर्रा जाएंगे।

आज तक आपने कई सांडों को लड़ते हुए देखा होगा। कुछ सांड तो ऐसा गदर मचाते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं बीज बाजार दो सांडों के बीच अचानक लड़ाई छिड़ गई है। दोनों के बीच जबरदस्त घमासान जारी है। जिस अंदाज में दोनों लड़ रहे हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे भूचाल आ गया है। तो दिल थामकर आप इस वीडियो को देखें...

हाहाकारी नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर सहम गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'iiamshaista' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 70 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि काफी खतरनाक नजारा है। किसी का कहना है कि इसे कहते हैं बीच बाजार कोहराम मचाना। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article