Dulhan Lover Video: कई बार शादियों में कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिल रहा है। यह वीडियो एक दुल्हन और उसके प्रेमी का है। वीडियो में दुल्हन का दूल्हा भी नजर आ रहा है। वीडियो ऐसा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आप देख सकते हैं कि दूल्हे के सामने ही दुल्हन अपने प्रेमी से ऐसा चिपकती है, जिसे छुड़ाने में घर वालों के पसीने छूट जाते हैं।
वीडियो देखकर मजा आ जाएगा
वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स एक तरफ हैरान हो रहे हैं। दूसरी तरफ जमकर एंजॉय भी कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी में डांस चल रहा है। दूल्हा एक साइड में खड़ा है, जबकि दुल्हन और उसके प्रेमी डांस कर रहे हैं। पहले लोगों को पता नहीं चलता है कि दुल्हन के साथ नाच रहा युवक उसका प्रेमी है। इसलिए सारे लोग खड़े होकर देखते रहते हैं। हालांकि, जब डीजे पर 'तुझको ही दूल्हा बनाऊंगी' गाना चलने लगता है तो दुल्हन खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाती है और प्रेमी को गले लगाकर नाचने लगती है। देखें वीडियो-
सोनू निगम और अल्का याग्निक द्वारा गाए इस गाने पर जैसे ही दुल्हन अपने प्रेमी को जोर से गले लगाती है, वैसे ही घरवाले दोनों को छुड़ाने में लग जाते हैं। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद भी लोग दुल्हन को उसके प्रेमी से अलग नहीं कर पाते हैं। इस दौरान दूल्हा इतना जलभुन जाता है कि वहां से निकल जाता है। वीडियो को @JaikyYadav16 नाम के ट्विटर अकाउंंट से शेयर किया गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है और उसमें कितनी सच्चाई है।
