वायरल न्यूज़

Video: बाइक पर लड़की को बिठाकर युवक ने किया इतना खूंखार स्टंट, थोड़ी सी गलती हो जाती तो जा सकती थी जान

Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक पर बिठाकर खतरनाक स्टंट कर रहा है। वह बिना किसी डर के बाइक पर आराम से बैठी दिख रही है। वीडियो इतना अधिक खतरनाक है, जिसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी।

Image

खतरनाक स्टंट (फोटो साभार- एक्स)

Video: आजकल लोगों में वायरल होने का भूत इतना अधिक सवार हो गया है कि वह कुछ भी करने को तैयार हैं। आपने सोशल मीडिया पर तमाम ऐसी वीडियो देखी होंगी, जिसे देखकर आपको बड़ा झटका लग जाता होगा। दरअसल, आजकल हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन हो गया है। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इसी सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए वह अजीबोगरीब हरकतें करते नजर आते हैं।

हैरान करने वाला स्टंट

आपने सोशल मीडिया पर लोगों को कार या बाइक पर तरह-तरह के स्टंट करते देखे होंगे। कई बार यह स्टंट इतने भयंकर होते हैं, जिससे लोगों की जान पर बन आती है। इन स्टंट को देखकर ऐसा लगता है कि लोगों को अपनी जान की परवाह ही नहीं है। कुछ स्टंट देखकर तो आपके होश ही उड़ जाते होंगे। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक पर बिठाकर खतरनाक स्टंट कर रहा है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड के खतरनाक स्टंट से बिल्कुल भी डर नहीं रही है। वह बिना किसी डर के बाइक पर आराम से बैठी दिख रही है। वीडियो इतना अधिक खतरनाक है, जिसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। सोचिए अगर बाइक अचानक फिसल जाती तो दोनों की ही जान जा सकती थी। इस हैरान करने वाले वीडियो को MANOJ SHARMA LUCKNOW UP नाम के एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article