वायरल न्यूज़

Viral Video: मेट्रो सीट पर लेटकर ऐसा काम करने लगा लड़का! देखकर यात्रियों की खुली रह गई आंखें

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 12, 2022, 03:39 PM IST

Viral Video: एक युवक अपने हाथ में तकिया और चादर लेकर मेट्रो के अंदर घुसता है। इसके बाद शख्स एक खाली सीट पर जाकर तकिया लगाता है और चादर ओढ़कर सो जाता है। शख्स की यह हरकत देखकर एक बार को लोग अपनी आंखों पर भसोरा नहीं कर पाते हैं।

Image

मेट्रो का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो के अंदर जाकर सोने लगा युवक
  • तकिया और चादर लेकर पहुंचा था शख्स
  • वीडियो देखकर हैरान हो रहे हैं लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसी चीजें वायरल हो जाती हैं, जिन्हें देखकर मजा भी आता है और अजीबोगरीब भी लगता है।कई बार इन चीजों को बार-बार देखने का मन करता है। इन दिनों एक वीडियो लोगों को दंग कर रहा है। इस वीडियो में एक शख्स मेट्रो के अंदर ऐसी हरकत करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं। इसके साथ ही अपनी हंसी (Funny Video) भी नहीं रोक पा रहे हैं। लोग शख्स की हरकत पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं और उसका वीडियो अपने अकाउंट से शेयर भी कर रहे हैं।

वीडियो ने लोगों को कर दिया हैरान

इस अजब-गजब वीडियो (Ajab Gajab Video) को किसी मेट्रो ट्रेन में शूट किया गया है। वीडियो ( Trending Video) में देखा जा सकता है कि मेट्रो के अंदर कई सारे यात्री सफर कर रहे हैं। इसी बीच एक युवक अपने हाथ में तकिया और चादर लेकर मेट्रो के अंदर घुसता है। शख्स के हाथ में ये चीजें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। इसके बाद शख्स एक खाली सीट पर जाकर तकिया लगाता है और चादर ओढ़कर सो जाता है। शख्स की इस अजीबोगरीब हरकत को देखकर एक बार को लोग अपनी आंखों पर भसोरा नहीं कर पाते हैं। लोग उस शख्स को अजीबोगरीब नजरों से देखने लगते हैं। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि कई लोगों की हंसी शख्स की हरकत देखकर छूट जा रही है। वीडियो देखकर आप भी हंसने पर जरूर मजबूर हुए होंगे। आप भी सोच रहे होंगे कि ये क्या आदमी है। इस वीडियो को 'mohitgauhar' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, 6 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक कर लिया है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। वहीं, कुछ लोग कह रहे हैं कि ये कौन सा शौक है भाई।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article