वायरल न्यूज़

Viral Video: फ्लिप मारकर गोरी मैम को प्रपोज करने पहुंचा था युवक, सरेआम करवा ली अपनी बेइज्जती

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 03:01 PM IST

Viral Video: एक लड़का विदेशी लड़की को प्रपोज करने पहुंच जाता है। इसके लिए वह बीच सड़क पर बैक फ्लिप वाला स्टंट भी करता है। हालांकि, विदेशी लड़की उसे ऐसा रिएक्शन देती है, जिसने लड़के की फजीहत करा दी।

Image

गोरी मैम को किया प्रपोज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
  • विदेशी लड़की को प्रपोज करना पड़ा भारी
  • सबके सामने युवक ने करवा ली बेइज्जती

Viral Video: इंस्टाग्राम पर व्यूज बढ़ाने के चक्कर में आजकल लोग क्या-क्या नहीं करते। इस चक्कर में कई लोग अपनी बेइज्जती करवाने में भी पीछे नहीं रहते। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक इंस्टाग्राम रील्स बनाने के चक्कर में एक गोरी मैम को इंप्रेस करने पहुंच जाता है। इसके बाद फ्लिप मारकर गोरी मैम को प्रपोज करता है। फिर जो होता है, उसे देखकर आप भी कह सकते हैं कि लड़के ने खुद ही अपना बेइज्जती करवा ली।

युवक ने करवा ली अपनी बेइज्जती!

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का विदेशी लड़की को प्रपोज करने पहुंच जाता है। इसके लिए वह बीच सड़क पर बैक फ्लिप वाला स्टंट भी करता है। हालांकि, विदेशी लड़की उसे ऐसा रिएक्शन देती है, जिसने लड़के की फजीहत करा दी। आप देख सकते हैं कि विदेशी लड़कियों को सामने से आता देखकर वह लड़का उनकी तरफ दौड़ पड़ता है। इसके बाद जब विदेशी लड़कियां उसके पास पहुंचने वाली होती हैं तो वह एक लड़की को इंप्रेस करने के लिए जबरदस्त बैक फ्लिप मारता है। इसके बाद अपने घुटनों पर बैठकर लड़की को गुलाब का फूल देता है। देखें वीडियो-

दूसरी तरफ विदेशी लड़की उसे मना करके अपने ग्रुप के साथ आगे निकल जाती है। आप देख सकते हैं कि वह लड़की कैमरे में देखकर एक तरह से उसे मना भी करती है। इसके बाद ज्यादा ध्यान दिए बगैर आगे बढ़ जाती है। विदेशी लड़की का रिएक्शन देखकर ऐसा लग रहा है कि उसे लड़के का ऐसा करना पसंद नहीं आया। वीडियो को monty_parkourr नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘विदेशी लड़की से भी बेइज्जती करवा ली भाई ने।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article