वायरल न्यूज़

Viral Video: आंटी जी ने पहली बार ऑर्डर किया Blinkit, रिएक्शन देख इंटरनेट हुआ फैन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मां पहली बार खुद से Blinkit पर ऑर्डर करती है। ऑर्डर करने के बाद उनकी खुशी बच्चों जैसी होती है और पूरा परिवार मिलकर उन्हें बधाई देता है।

Image

Viral Video: आंटी जी ने पहली बार ऑर्डर किया Blinkit, देखें वीडियो (फोटो: X/@vedikabaisa)

आज के समय में ऑनलाइन खरीदारी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। अब लोग छोटी से छोटी चीज के लिए भी बाजार जाने के बजाय मोबाइल पर ऐप खोलकर ऑर्डर करना ज्यादा आसान समझते हैं। खासकर आज की युवा पीढ़ी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग बिल्कुल आम बात है। लेकिन आज भी बहुत-सी महिलाएं और बुजुर्ग लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से थोड़ा घबराते हैं। उन्हें डर रहता है कि कहीं गलती न हो जाए या पैसा फंस न जाए। ऐसे में जब कोई बुजुर्ग महिला पहली बार खुद से ऑनलाइन ऑर्डर करती है, तो वह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि बन जाती है। इसी से जुड़ा एक प्यारा सा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

17 सेकंड का वीडियो

यह वीडियो भले ही 17 सेकंड का हो, लेकिन उसमें प्यार, गर्व और खुशी साफ दिखाई देती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला खुशी-खुशी अपनी बेटी के पास आती है। उसके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान होती है। वह बेटी को बताती है कि उसने Blinkit से खुद ऑर्डर कर दिया है। यह सुनकर बेटी पहले तो हैरान रह जाती है, क्योंकि उसे भरोसा ही नहीं होता कि उसकी मां ने अकेले ऐप इस्तेमाल किया होगा। फिर मां सिर हिलाकर हां कहती है और उसकी आंखों में चमक दिखाई देती है। उनकी खुशी बिल्कुल बच्चों जैसी लगती है, जैसे किसी ने कुछ नया सीख लिया हो।

बेटी ने मां को लगाया गले

इसके बाद बेटी भी खुश होकर मां को बधाई देती है। माहौल अचानक हल्का और खुशनुमा हो जाता है। तभी दूसरी बेटी भी आती है। वह कमरे में पहुंचते ही अपनी मां को गले लगा लेती है और गर्व से कहती है कि उनकी मां ने पहली बार Blinkit से ऑर्डर किया है। परिवार का यह प्यार और सपोर्ट देखकर लोगों का दिल पिघल गया। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स लिख रहे हैं कि मां की खुशी बहुत मासूम और सच्ची है। कुछ लोगों ने कहा कि छोटी-छोटी बातें ही असली खुशी देती हैं। वहीं कई लोग यह भी कह रहे हैं कि बुजुर्गों को डिजिटल दुनिया से जोड़ना बहुत जरूरी है और परिवार का साथ इसमें सबसे अहम होता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @vedikabaisa नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 51 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article