वायरल न्यूज़

' राजाजी के दिलवा टूट जाई...', अमेरिका की सड़कों पर विदेशी महिला ने पावर स्टार पवन सिंह के गाने पर किया जबरदस्त डांस

Viral Video: न्यूयॉर्क की सड़कों पर एक अमेरिकी महिला भोजपुरी गाने पर बेझिझक डांस करती नजर आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला का कॉन्फिडेंस और भोजपुरी म्यूजिक का क्रेज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Image

अमेरिका की सड़कों पर विदेशी महिला ने पवन सिंह के गाने पर किया डांस (Photo: Instagram/logielingo/pti)

Viral Video: सोशल मीडिया आज के समय में एक ऐसा मंच बन चुका है, जहां हर दिन कुछ न कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिल जाता है। कभी कोई वीडियो हमें हंसा देता है, तो कभी किसी की कला और आत्मविश्वास देखकर मन खुश हो जाता है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में अमेरिका की एक महिला न्यूयॉर्क की सड़कों पर भोजपुरी गाने (bhojpuri song) पर डांस करती नजर आ रही है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि न्यूयॉर्क शहर की एक व्यस्त सड़क पर ट्रैफिक रुका हुआ है।

लोग अपने-अपने काम में लगे हैं और गाड़ियां सिग्नल खुलने का इंतजार कर रही हैं। तभी अचानक एक अमेरिकी महिला क्रॉसवॉक पर खड़ी होकर भोजपुरी गाने की धुन पर नाचने लगती है। उसे आसपास मौजूद लोगों या कैमरों की कोई परवाह नहीं होती। वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ म्यूजिक को महसूस करते हुए डांस करती हुई दिखाई देती है। बता दें कि महिला जिस गाने पर डांस कर रही होती है। यह गाना साल 2023 में आशिवानी सिंह और पवन सिंह द्वारा रचित गीत 'राजाजी के दिलवा' है। जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो (Bhojpuri viral video) को लाखों लोगों ने देखा है।

अब तक लाखों लोग देख चुके हैं ये वायरल वीडियो

महिला के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई देती है। उसके एक्सप्रेशन और स्टेप्स बताते हैं कि वह सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि दिल से डांस कर रही है। इस वीडियो की खास बात सिर्फ डांस नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि भोजपुरी संगीत अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा। पवन सिंह जैसे कलाकारों के गाने अब विदेशों में भी सुने और पसंद किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कुल मिलाकर यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं करता, बल्कि यह दिखाता है कि भारतीय संगीत आज ग्लोबल बन चुका है और दुनिया के अलग-अलग कोनों में लोग उसे खुले दिल से अपना रहे हैं। कई यूजर्स लिख रहे हैं कि म्यूजिक की कोई भाषा नहीं होती, वह सीधे दिल तक पहुंचता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article