वायरल न्यूज़

Viral Video: स्कूटी पर लड़की के बैठती ही फन फैलाकर बाहर आ गया नाग, फिर जो हुआ देखकर कांप गए लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 05:07 PM IST

Viral Video: बरसात के दिनों में सांपों से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। हमनें जूतों में सांप के घुसने के वीडियो देखे हैं। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों की रूह कंपा रहा है। वीडियो में नाग ऐसा जगह छिपा था, जिसके बारे में बाहर से अंदाजा लगाया ही नहीं जा सकता। हालांकि, जब लड़की स्कूटी पर बैठ जाती है तो उसे नाग दिखाई दे जाता है।

Image

स्कूटी में नागिन

Viral Video: सांप इस दुनिया में पाए जाने वाले सबसे जहरीले जीवों में से एक है। बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि सांप से बचकर रहना चाहिए। कुछ सांप इतने जहरीले होते हैं, जिनके काटने से इंसान पानी भी नहीं मांगता और उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो जाती है। बरसात के दिनों में सांप कहीं भी घुस जाते हैं। इसलिए बरसात के दिनों में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। हमनें जूतों में सांप के घुसने के वीडियो देखे हैं। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों की रूह कंपा रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपनी स्कूटी से कहीं जाने वाली होती है। इस दौरान वह जैसे ही अपनी स्कूटी के पास पहुंचती है, उसकी स्कूटी में ऐसी जगह से नाग निकल आता है। जिसे देखकर लड़की हैरान रह जाती है। यह वीडियो देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा कि नाग स्कूटी या बाइक में छिप सकता है। नाग ऐसा जगह छिपा था, जिसके बारे में बाहर से अंदाजा लगाया ही नहीं जा सकता। हालांकि, जब लड़की स्कूटी पर बैठ जाती है तो उसे नाग दिखाई दे जाता है। इससे उसके होश ही उड़ जाते हैं। देखें वीडियो -

हैंडल बॉक्स में छिपा होता है नाग

वीडियो में देख सकते हैं कि स्कूटी घर के बाहर ही खड़ी होती है। लड़की जैसे ही उस पर सवार होती है, उसे हैंडल बॉक्स में नाग नजर आ जाता है। इसके बाद वह वहां से भाग जाती है। फिर वह कुछ लोगों को बुलाकर लाती है। उनमें से एक शख्स हैंडल बॉक्स खोलता है और फिर नाग को हाथों से पकड़कर बाहर निकालता है। आप देख सकते हैं कि नाग हाइट में काफी छोटा होता है, इसी वजह से वह स्कूटी के हैंडल बॉक्स में किसी तरह घुस जाता है। वीडियो यूपी के सुल्तानपुर का बताया जा रहा है। वीडियो को Murliwale Hausla नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article