वायरल न्यूज़

Video: जिम के अंदर ये क्या कर रही हैं महिलाएं, देखकर यूजर्स बोले- सेट हो रही है पूरे मर्द समाज की फील्डिंग

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि सभी महिलाएं लाल रंग के ड्रेस में सजी दिखाई दे रही हैं। इसी लाल रंग के ड्रेस में सजकर सभी महिलाएं जिम में एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।

Image

जिम करती नजर आईं महिलाएं (एक्स)

Viral Video: आजकल युवाओं के बीच बॉडी बनाने का क्रेज कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। न सिर्फ लड़के बल्कि लड़कियां भी अब जिम में नजर आ जाती हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे होते हैं जो बिजी होने के कारण चाहकर भी जिम नहीं जा पाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो कितना भी बिजी हों तब भी जिम जाने का टाइम निकाल ही लेते हैं। आपने जिम में शादीशुदा मर्दों को तो देखा होगा, लेकिन शायद ही आपने कभी शादीशुदा महिलाओं को जिम करते देखा होगा।

वीडियो देखकर आपकी भी खुली रह जाएंगी आंखें

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो किसी जिम के अंदर से सामने आया है। इस वीडियो में सिर्फ महिलाएं ही महिलाएं नजर आ रही हैं। आपको वीडियो में एक भी मर्द जिम के अंदर नहीं दिखेगा। इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इसमें दिख रही सारी महिलाएं अलग-अलग तरह के एक्सरसाइज तो कर ही रही हैं। इसके साथ ही एक भी महिला जिम कॉस्ट्यूम में नहीं दिख रही है, बल्कि भारतीय परिधान में ही जिम करती नजर आ रही हैं। देखें वीडियो-

यह वीडियो यूजर्स को जहां एक तरफ हैरान कर रहा है, वहीं लोगों के दिल भी जीत रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि सभी महिलाएं लाल रंग के ड्रेस में सजी दिखाई दे रही हैं। इसी लाल रंग के ड्रेस में सजकर सभी महिलाएं जिम में एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Phenom962 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, 'पूरे मर्द समाज की फिल्डिंग सेट हो रही है।' वीडियो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। इसके साथ ही हजारों लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी कर दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article