वायरल न्यूज़

Viral Post:किस भारतीय कंपनी ने हर दिन एक घंटे कर्मचारियों के लिए अनिवार्य किया ऑफिस पिकनिक, लोग कर रहे तारीफ

Viral Post: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें एक कंपनी के फाउंडर ने कहा है कि उनकी कंपनी में रोजाना एक घंटे का ऑफिस पिकनिक होता है।

Image

ऑफिस में एक घंटे का पिकनिक (तस्वीर साभार- Kavya Karnatac)

Viral Post: आज के समय में ऑफिस का नाम सुनते ही लोगों की टेंशन बढ़ जाती है। काम का प्रेशर, टॉक्सिक वर्क कल्चर (Work Culture), बॉस का गुस्सा लोगों के दिमाग में घूमने लगता है। सोशल मीडिया पर भी ऑफिर प्रेशर को लेकर लोग अक्सर पोस्ट करते रहते हैं। आलम ये है कि ज्यादातर लोग जॉब से परेशान हैं। लेकिन, जरा सोचिए अगर ऑफिस में हर दिन अनिवार्य रूप से एक घंटे की पिकनिक हो, तो कैसा लगेगा? जहां केवल खाना, मस्ती और कोई काम ना हो...जाहिर सी बात है ये किसी सपना जैसा लग रहा होगा। लेकिन, एक कंपनी ऐसी है, जहां इस तरह की सुविधा दी जा रही है और सोशल मीडिया पर पहल की कारीफ तारीफ भी हो रही है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

    दरअसल, सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म LinkedIn पर KK Create की फाउंडर काव्या कर्नाटक ने काफी मजेदार पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि उनकी कंपनी में हर दिन दोपहर के दो बजे एक घंटे का ब्रेक होता है। इस ब्रेक का नाम वन ऑवर पिकनिक दिया गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस समय उनकी 40 लोगों की पूरी टीम एक साथ बैठकर खाना खाती है। इस दौरान किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाता है, चाहे कितना महत्वपूर्ण काम क्यों ना हो। इतना ही नहीं इस दौरान बॉस कर्मचारी का कोई फर्क नहीं रहता है। प्रेशर से लेकर मैनेजर तक एक साथ बैठते हैं और खाना शेयर करके खाते हैं। जिसक जहां मौका मिलता है वो बैठ जाता है और पिकनिक का आनंद लेता है। चाहे कुछ भी हो जाए कंपनी का एक भी व्यक्ति अकेला खाना नहीं खाता है। देखें पोस्ट

    सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

    इस दौरान कर्मचारी केवल खाना नहीं खाते। बल्कि, जमकर मस्ती भी करते हैं। कोई गेम खेलता है, कोई जोक्स सुनाता है। काव्या का कहना है कि कई बार तो यह माहौल ऑफिस जैसा नहीं बल्कि घर जैसा लगता है। सोशल मीडिया पर जिसने भी यह पोस्ट देखा, वो इस कंपनी कल्चर का फैन हो गया। आलम ये है कि लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह तो ड्रीम जॉब की तरह है। कुछ का कहना है कि ऐसा करने से स्ट्रेस कम होता है और लोग ज्यादा खुश होकर काम करते हैं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article