वायरल न्यूज़

कैब में हवाई जहाज वाली सुविधाएं ? ग्राहकों के लिए इस ड्राइवर कैब में ही बना दिया लिविंग रूम, वायरल हुई फोटो

Viral Photo: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी कैब की फोटो वायरल हुई है जिसमें ड्राइवर अपने यात्री को मुफ़्त स्नैक्स, पानी, वाई-फाई, परफ्यूम, दवाइयां, हाथ में पकड़े जाने वाले पंखे, टिश्यू, सैनिटाइज़र और यहां तक कि एक ऐशट्रे भी उपलब्‍ध करा रहा है।

Image

कैब में उपलब्‍ध मौजूदा सुविधाएं।

Viral Photo: दिल्‍ली-NCR से बेंगलुरु और मुंबई से लेकर कोलकाता तक देश के लगभग हर छोटे-बड़े शहर में ऑनलाइन कैब सर्विस ब्रांड अपने बाजार का दायरा बढ़ा चुके हैं। समय की बचत और साधन के अभाव की पूर्ति के उद्देश्‍य से लोग सार्वजनिक वाहन करने से बेहतर कैब बुक करना समझते हैं। वैसे कुछ कैब तो काफी आरामदायक और साफ-सुथरी होती हैं मगर कई बार कैब में बैठते ही लोगों को असहजता का सामना करना पड़ता है। मगर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी कैब की फोटो वायरल हुई है जिसमें ड्राइवर अपने यात्री को मुफ़्त स्नैक्स, पानी, वाई-फाई, परफ्यूम, दवाइयां, हाथ में पकड़े जाने वाले पंखे, टिश्यू, सैनिटाइज़र और यहां तक कि एक ऐशट्रे भी उपलब्‍ध करा रहा है।

दावा है कि, इस वाहन के मालिक अब्दुल कादिर हैं। अब्‍दुल प्रत्‍येक यात्री को ड्रीम टैक्सी का अनुभव कराना चाहते हैं इसलिए वे कहीं अधिक सुविधाएं प्रदान करते हैं। कैब की इस वायरल फोटो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि, 'कैब की सुविधाएं फ्लाइट से बेहतर हैं।' कैब ड्राइवर ने कार की छत पर एक बोर्ड टांग रखा था जिस पर लिखा था कि, 'हम कपड़ों के आधार पर किसी भी धर्म की पहचान कर सकते हैं। विनम्र अपील: हमें एक-दूसरे के प्रति विनम्र होना चाहिए। हमें समाज के लिए जो अच्छा काम करता है, उससे प्रेरणा लेने की जरूरत है।'

गौररतलब है कि, कुछ वर्ष पहले, इस कैब ड्राइवर ने तब भी सुर्खियां बटोरी थीं, जब उसने एक यात्री के सामने स्वीकार किया था कि वह कभी भी यात्रा रद्द नहीं करता है और कभी भी किसी सुविधा के लिए शुल्क नहीं लेता है। इस बीच, 28 जनवरी को शेयर की गई इस वायरल पोस्ट को 7,000 से ज़्यादा अपवोट मिल चुके हैं। कई सोशल मीडिया यूज़र्स इस पोस्ट से हैरान हैं और तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि, 'ड्राइवर की प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं। क्या आप बता सकते हैं कि आपने उसे कहां से बुक किया है?' रेडिट पर एक यूजर ने कैब ड्राइवर के प्रयासों पर लिखा कि, 'अतिरिक्त प्रयास करना। उद्यमशीलता। ग्राहकों की संतुष्टि और अनुभव। खाली जगह ढूंढ़ना।' वहीं, एक अन्‍य ने कहा कि, 'मुझे यह पसंद है, मैं सुविधा के लिए ऐसी सेवा के लिए प्रीमियम का भुगतान करूंगा।' कई लोगों ने तो उनकी कार में सफर करने के लिए अधिक कीमत चुकाने की इच्छा भी व्यक्त की तथा पूछा कि क्या वे उन्हें सीधे नौकरी पर रख सकते हैं।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article