वायरल न्यूज़

गांव में 3 हवाई अड्डे, फ्री मेकअप किट, 20 रुपए लीटर पेट्रोल, सरपंच प्रत्याशी का मजेदार चुनावी पोस्टर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 04:54 PM IST

Viral Photo: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक सरपंच प्रत्याशी ने जनता से ऐसे वादे किए हैं, जिसे देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया। यकीन मानिए पोस्ट देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।

Image

मजेदार है चुनावी पोस्ट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सरपंच प्रत्याशी का मजेदार चुनावी पोस्टर
  • जनता से किए कुल 13 वादे
  • वादों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए

Viral Photo: सोशल मीडिया पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर माहौल जरूर गरमाया रहता है। कभी कोई तस्वीर सुर्खियों में रहती है, तो कभी कोई वीडियो वायरल (Viral Photo) हो जाता है। तो कभी किसी की बयान को लेकर बवाल मच जाता है। लेकिन, इस बार एक नेता जी का चुनावी पोस्टर चर्चा में है। क्योंकि, उन्होंने जनता से जिस तरह के वायदे किए हैं उसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि ये घोषणापत्र लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हरियाणा के सिस्साढ़ गांव में सरपंच पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। यहां भाई जयकरण लठवाल भी चुनावी मैदान में उतरे हैं और जनता के लुभाने के लिए काफी मजेदार वादे कर रहे हैं। हालांकि, वादे तो सभी नेता करते हैं। लेकिन, इनका लेवल देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, जयकरण ने जनता से कुल 13 वादे किए हैं। जिनमें जीतने पर वो गांव में तीन एयरपोर्ट बनाएंगे। महिलाओं को फ्री में मेकअप किट देंगे। फ्री वाईफाई की सुविधा देंगे। 20 रुपए लीटर पेट्रोल कर देंगे। GST भी खत्म कर देंगे। साथ ही हर परिवार को एक बाइक फ्री में देंगे। देखिए वादों की पूरी लिस्ट...

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

इस लिस्ट को देखने के बाद आप भी जरूर घबरा गए होंगे। सोच रहे होंगे कि क्या ये सच में हो सकता है? बहरहार, ये तस्वीर (Funny Photo) सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अलग-अलग जगहों पर लोग जमकर इसे शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर IPS ऑफिसर अरुण बोथरा ने भी इस तस्वीर को शेयर की है। तस्वीर पर उन्होंने मजे लेते हुए कहा कि मैं भी इस गांव में शिफ्ट होने जा रहा हूं। अब यह पोस्ट वायरल हो चुका है। इसे आठ हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। जबकि, एक हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'होली का टाइम है सर'। एक ने लिखा कि ये सरपंच का चुनाव है या फिर लॉर्ड ऑफ वर्ल्ड का। इतना ही नहीं कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि वो भी इस गांव में शिफ्ट होना चाहते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article