वायरल न्यूज़

Viral News: ‘हर देश में मेरा एक बॉयफ्रेंड’, घर-बार बेचकर पूरी दुनिया घूम रही ये महिला

Viral News: ओर्सोल्या लोरिंज ने नौकरी छोड़कर दुनिया घूमने का फैसला किया है। वह जहां भी जाती हैं, वहां कुछ दिनों के लिए ‘अस्थायी बॉयफ्रेंड’ बनाती हैं, जो उन्हें जगहें दिखाते हैं और घूमने में मदद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह अनोखा तरीका काफी वायरल हो रहा है।

Image

घर-बार बेचकर पूरी दुनिया घूम रही ये महिला (Photo: Instagram/orsolya.lorinczz)

Viral News: दुनिया घूमने का सपना बहुत लोग देखते हैं, लेकिन कुछ ही लोग उसे सच में जी पाते हैं। ऐसी ही एक महिला हैं ओर्सोल्या लोरिंज जिन्होंने अपनी आरामदायक कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर पूरी दुनिया घूमने का फैसला किया। उनका तरीका थोड़ा अलग है और इसी वजह से वे सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। ओर्सोल्या जहां भी जाती हैं, वहां एक 'अस्थायी बॉयफ्रेंड' बना लेती हैं। ओर्सोल्या की उम्र 34 साल है और वह अकेले ट्रैवल करती हैं, लेकिन खुद को कभी अकेला महसूस नहीं होने देतीं।

वे डेटिंग ऐप्स के जरिए उस देश के लोकल लोगों से मिलती हैं। फिर किसी एक से दोस्ती होती है और वही कुछ दिनों के लिए उनका ट्रैवल पार्टनर बन जाता है। आमतौर पर यह रिश्ता करीब एक हफ्ते तक चलता है। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ओर्सोल्या बताती हैं कि उनका अस्थायी बॉयफ्रेंड उन्हें शहर घुमाता है। अच्छे कैफे दिखाता है, नाश्ता बनाता है और कई बार खाना-पीना भी वही खरीदता है। कुछ मामलों में अगर बातचीत अच्छी हो जाए तो वे उनके घर पर भी रुक जाती हैं। उनके मुताबिक इससे उन्हें किसी जगह को असली नजर से देखने का मौका मिलता है, जैसा टूरिस्ट गाइड नहीं दिखा पाते।

साल 2016 में छोड़ी अपनी नौकरी

उन्होंने कहा कि लोकल लोगों के साथ रहने से उन्हें छिपी हुई जगहें, परंपराएं और असली लाइफस्टाइल देखने को मिलता है। यही वजह है कि उनका सफर सिर्फ घूमना नहीं बल्कि सीखना भी बन जाता है। ओर्सोल्या ने साल 2016 में अपनी नौकरी छोड़ी और अपना अपार्टमेंट बेच दिया था। उसी पैसे से उन्होंने ट्रैवल शुरू किया। सोशल मीडिया पर वे अपनी यात्राओं के वीडियो शेयर करती हैं, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। टिकटॉक पर उन्होंने एक वीडियो डाला था, जिसमें लिखा था: “इतनी यात्रा कैसे करती हो?” और जवाब में लिखा: “हर देश में मेरा एक बॉयफ्रेंड है।” यह वीडियो काफी वायरल हो गया।

खुलकर जी रही हैं अपनी जिंदगी

वीडियो के बाद उन्हें दुनिया भर से मैसेज आने लगे। कई लोग उन्हें अपने देश आने का न्योता देने लगे और कुछ दिनों के लिए गर्लफ्रेंड बनने की पेशकश भी की। ओर्सोल्या का कहना है कि वह किसी का गलत फायदा नहीं उठातीं, बल्कि सिर्फ नई जगहें देखने और लोगों से मिलने का तरीका अपनाती हैं। अभी उनकी कोई स्थायी योजना नहीं है। वे फिलहाल जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। अगर भविष्य में कोई ऐसा साथी मिलता है जो उनके साथ घूमना पसंद करे, तो वे उसके साथ बसने के लिए भी तैयार हैं। तब तक ओर्सोल्या दुनिया घूमती रहेंगी और हर देश को अपने अलग अंदाज में महसूस करती रहेंगी।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article