वायरल न्यूज़

Viral News: नहाते वक्त महिला ने कर दिया कुछ ऐसा, चली गई आंख की रोशनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 05:03 PM IST

Woman lost her eyesight News: महिला ने नहाते समय एक छोटी सी गलती कर दी, जिससे महिला की आंखों की रोशनी ही चली गई। 54 साल की मैरी मेसन की इस छोटी सी चूक की वजह से पहले उनकी आंखों में इंफेक्शन (Eye Infection) हुआ। बाद में इसी इंफेक्शन की वजह से उन्हें अपनी बाईं आंख की रोशनी गंवानी पड़ी।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला से हुई छोटी सी चूक
  • गंवानी पड़ी आंख की रोशनी
  • निकालनी पड़ गई एक आंख

Woman lost her eyesight News: बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि आप कोई भी काम कर रहे हों, लेकिन अपनी आंख-कान और नाक हमेंशा खुली रखें। इसका मतलब यह हुआ कि आपके लिए कोई भी काम करते समय सावधान रहना जरूरी है, वरना आपका भी इस महिला की तरह भारी नुकसान हो सकता है। दरअसल, इस महिला ने नहाते समय एक छोटी सी गलती कर दी, जिससे महिला की आंखों की रोशनी ही चली गई। 54 साल की मैरी मेसन के साथ यह हैरान करने वाली घटना हुई।

दरअसल, मैरी मेसन नहाने के लिए गई हुई थीं। इस दौरान उनसे एक ऐसी छोटी सी चूक हो गई। इस छोटी सी चूक की वजह से पहले उनकी आंखों में इंफेक्शन (Eye Infection) हुआ। बाद में इसी इंफेक्शन की वजह से उन्हें अपनी बाईं आंख की रोशनी गंवानी पड़ी। बता दें कि पानी में मौजूद माइक्रोस्कोपिक अमीबा इस महिला की आंख के कॉर्निया और कॉन्टेक्ट लेंस (Contact Lens) के बीच फंस गया था। इस कारण इनकी आंखोों में इंफेक्शन हो गया था।

लेंस पहनकर चली गईं नहाने

जो लोग लेंस लगाते हैं, उन्हेंं यह बात जरूर जान लेनी चाहिए कि कभी भी गलती से भी लेंस पहनकर नहीं नहाना चाहिए। मैरी ने यही गलती कर दी थी। नहाने जाने से पहले मैरी अपनी आंखों से लेंस निकालना भूल गई थीं, जिससे उन्हें लेने के देने पड़ गए। एक छोटी सी लापरवाही महिला को काफी महंगी पड़ी और उन्हें जीवनभर के लिए अपनी आंखों की रोशनी गंवानी पड़ी। महिला ने बाद में मेडिकेशन से लेकर ऑपरेशन (Eye Operation) तक का सहारा लिया। इसके बाद भी उनकी आंखोंं का इंफेक्शन कम नहीं हुआ और बाद में महिला की आंख निकालनी पड़ गई। मैरी ने बताया कि कभी भी लोगों को ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। एक आंख की रोशनी गंवाने के बाद से उन्हेंं रोजमर्रा के कई कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article