वायरल न्यूज़

ना नोटिस की बात और ना HR का जिक्र ! लड़की के इस्तीफे पर बॉस ने दिया प्‍यारा सा जवाब, इमोशनल कर देगा VIDEO

Viral News: सिमी अपने मैनेजर से फोन पर कहती हैं कि, वह अपनी नौकरी छोड़ रही हैं। इस पर उनकी मैनेजर उन्‍हें बधाई देती है और जोरदार तरह से अपना समर्थन देती हैं। वे (मैनेजर) कहती हैं- 'बधाई हो! मैं तुम्हारे लिए वाकई बहुत खुश हूं। मैं अपने लिए दुखी हूं, लेकिन कोई बात नहीं।'

Image

बॉस के रिएक्‍शन पर भावुक हुई एम्‍प्‍लॉय।

Viral News: कॉरपोरेट जगत में नौकरी से इस्तीफा देना अक्सर कर्मचार‍ियों के लिए कई तरह की भावनाओं से भरा तनावपूर्ण पल होता है। प्राइवेट नौकरियों में छंटनी और तानाशाही के खिलाफ तो आपने कई खबरें पढ़ी होंगी। जहां लोगों से जबरन इस्‍तीफा ले लिया जाता है या किसी दूसरी कंपनी में ज्‍वाइन करने के लिए इस्‍तीफे से पहले कर्मचारी को परेशान कर रिलीव नहीं किया जाता और सैलरी काट ली जाती है। मगर, प्राइवेट नौकरियों के इस तनावपूर्ण माहौल के बीच कुछ मैनेजर और बॉस ऐसे भी होते हैं जो कर्मचारी हित में फैसले लेते हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सिमी नामक लड़की ने अपने बॉस के साथ अपनी इमोशनल बातचीत का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 4.4 मिलियन से अधिक बार देखे गए इस वीडियो ने इंटरनेट पर कई लोगों को प्रभावित किया है।

मैनेजर का बेजोड़ समर्थन

सिमी अपने मैनेजर से फोन पर कहती हैं कि, वह अपनी नौकरी छोड़ रही हैं। इस पर उनकी मैनेजर उन्‍हें बधाई देती है और जोरदार तरह से अपना समर्थन देती हैं। वे (मैनेजर) कहती हैं- 'बधाई हो! मैं तुम्हारे लिए वाकई बहुत खुश हूं। मैं अपने लिए दुखी हूं, लेकिन कोई बात नहीं।' ये सुनते ही सिमी भावुक हो जाती हैं और उनकी मैनेजर उसे सांत्वना देते हुए कहती हैं कि, 'यह शर्मनाक नहीं है। मैंने भी जब कहीं से इस्तीफा दिया है, मैं हमेशा रोई हूं। यह एक बहुत ही स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। यह ऐसा है जैसे आप अपने अवसर के लिए उत्साहित हैं लेकिन आप दुखी भी हैं क्योंकि यह एक युग का अंत है।' बॉस कहती हैं कि, 'आप शायद थोड़ी नर्वस हैं, क्योंकि जिस व्यक्ति के साथ आप काम कर रही हैं, उसे यह बताना हमेशा नर्वस करने वाला होता है कि आप जा रहे हैं और यह एक साथ कई बड़ी भावनाओं जैसा है। आपके साथ काम करना मेरे लिए वाकई एक अद्भुत अनुभव है।'

कैप्‍शन में झलकीं कर्मचारी की भावनाएं

इंस्‍टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में सिमी ने लिखा कि, 'यह सच में मेरे लिए एक बहुत ही कठिन पोस्ट था क्योंकि मैं सोशल मीडिया पर अपना इमोशनल पक्ष शेयर करना पसंद नहीं करती, लेकिन साथ ही, मैं वास्तव में यह साझा करना चाहती थी कि यह महिला कितनी अद्भुत है और एक महान प्रबंधक कैसा दिखता है। मैं उनके जैसे किसी से कभी नहीं मिली और मैंने वास्तव में सीखा कि एक अच्छा मैनेजर होना कितना महत्वपूर्ण है। यदि आप मुझे व्यक्तिगत रूप से जानते हैं, तो आप जानते हैं कि मैंने हमेशा उल्लेख किया है कि मेरी मैनेजर कितनी महान हैं, और यह क्लिप यह दिखाने का सही तरीका है कि उनका दिल कितना खूबसूरत है।'

सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रियाएं

इस दिल छू लेने वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने कहा कि, 'वह बहुत अच्छी बॉस हैं, जिस तरह से उन्होंने सभी भावनाओं को समझाया और मुझे आश्वस्त किया कि उन्हें महसूस करना स्वाभाविक है।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'कर्मचारियों का प्रबंधन कैसे करें, इस पर कॉर्पोरेट नेतृत्व पाठ्यक्रम/कार्यशालाओं के दौरान इस वीडियो को चलाया जाना चाहिए।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'क्या शानदार ग्रीन फ्लैग मैनेजर है! मुझे इसकी हर बात पसंद है। HR आदि का कोई ज़िक्र नहीं, बस समर्थन और सम्मान।' एक अन्‍य यूजर ने कहा कि, 'प्रबंधकों/बॉस/पर्यवेक्षकों को इसी तरह प्रतिक्रिया करनी चाहिए... इस व्यक्ति की सकारात्मकता मुझे बहुत पसंद आई, जो कर्मचारी के विकास और बदलाव से वास्तव में खुश लग रहा है!' पांचवें यूजर ने कहा कि, 'यह किसी कर्मचारी और मैनेजर के बीच की सबसे अच्छी बातचीत है! मैं भी रोऊंगा। मुझे ऐसे अच्छे मैनेजर को छोड़ना पड़ा। वह हीरे से भी दुर्लभ है।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article