Bihar Museum Internship 2026: ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा प्राप्त कर रहे या डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवारों, जो इस समय अपने करियर को नई दिशा देने के लिए इंटर्नशिप की तलाश में हैं, उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार की राजधानी पटना में स्थित बिहार म्यूजियम में युवाओं के लिए पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। बता दें कि इस प्रोग्राम की शुरुआत बिहार सरकार की मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत की गई है। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के माध्यम से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा और साथ ही उन्हें एक तय स्टाइपेंड दिया जाएगा। आइए आपको इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बताएं।
चयनित उम्मीदवारों को इन क्षेत्रों में काम का मिलेगा मौका
बिहार म्यूजियम द्वारा इंटर्नशिप के संबंध में जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार बात करें तो यहां दो प्रमुख रोल के लिए इंटर्नशिप निकाली गई है, जिसमें सोशल मीडिया असिस्टेंट (2 पद) और डेटा मैनेजमेंट एवं एमआईएस रिपोर्टिंग (2 पद) शामिल है। हालांकि इस दोनों पदों पर चयनित उम्मीदवारों को कला, संस्कृति, डेटा मैनेजमेंट और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Agniveer Recruitment Rally: वेस्ट यूपी के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का बड़ा मौका, बरेली और सहारनपुर में शुरू होगी अग्निवीर रैली
इंटर्नशिप के लिए लिए क्या है एजुकेशन क्वालिफिकेशन
सोशल मीडिया असिस्टेंट के तौर पर काम करने के लिए उम्मीदवार का फाइन आर्ट्स से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। जबकि डेटा मैनेजमेंट एवं एमआईएस रिपोर्टिंग के लिए उम्मीदवार का बीकॉम, बीबीए, एमबीए, एमकॉम, एमसीए की शिक्षा प्राप्त होना अनिवार्य है।
कितने मिलेगा स्टाइपेंड
इस पेड इंटर्नशिप (Paid Internship) के लिए चयनित उम्मीदवारों को 6000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा, जो उम्मीदवार पटना से बाहर से हैं उनके लिए ट्रैवल और आवास की आवश्यकता को समझते हुए राज्य सरकार के नियमानुसार 2000 रुपये का अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।
कैसे करें बिहार म्यूजियम में इंटर्नशिप के लिए आवेदन
स्टेप 1 - इस इंटर्नशिप के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए cmpratigya.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - वेबसाइट पर नए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब, अपने मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से पर्सनल जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 4 - रजिस्ट्रेशन के दौरान क्रिएट किए गए लॉगिन के माध्यम से लॉग-इन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
स्टेप 5 - अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
स्टेप 6 - फॉर्म में दी गई जानकारी को सही से चेक करें और इसे सबमिट करें।
बता दें कि इस इंटर्नशिप के माध्यम से केवल 4 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस इंटर्नशिप का कार्य अनुभव उनके लिए लाभकारी होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - AIIMS CRE 5 Admit Card 2026: एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड और परीक्षा के नियम
टोल फ्री नंबर
आवेदन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना करने पर उम्मीदवार टोल फ्री नंबर 1800-296-5656 पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच कॉल पर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
