Viral Video: बसंत का मौसम आते ही प्रकृति खुशनुमा हो जाती है। जापान में बसंत का मौसम बहुत ही खास होता है। मार्च-अप्रैल के महीने में यहां चारों तरफ 'चेरी ब्लॉसम' का आकर्षण फैल जाता है। जापान चेरी ब्लॉसम फूलों के लिए मशहूर है। बसंत का मौसम आते ही जापान का क्योटो शहर किसी स्वर्ग की तरह लगने लगता है। चारों तरफ चेरी ब्लॉसम के फूल ही फूल नजर आते हैं। ऐसा लगता है कि जैसे धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप खो जाएंगे।
वीडियो देखकर हार बैठेंगे दिल
वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों तरफ नीले रंग की खूबसूरती फैल गई है। 'चेरी ब्लॉसम' जापान में 'सकूरा' के नाम से फेमस है। इस वीडियो में आपको चेरी ब्लॉसम की खूबसूरती देखने को मिलेगी। यह आपके मन को मोह लेगा। सोशल मीडिया पर नीले फूलों की घाटी का वीडियो सामने आने के बाद भारत के यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। यह इतना खूबसूरत है कि मानो यहीं स्वर्ग है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हरि चंदना ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप जापान के पहाड़ पर फैली छोटे-छोटे नीले फूलों की चादर देखकर यकीनन अपना दिल हार बैठेंगे। इन फूलों के बीच सैलानी गुजर रहे हैं और कैमरे में इनकी खूबसूरती को कैद कर रहे हैं। 14 सेकंड का यह वीडियो लोगों के दिन को खुशनुमा बना रहा है। वीडियो देखकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'पृथ्वी पर स्वर्ग।' बता दें कि बसंत के मौसम में 'चेरी ब्लॉसम' के आने पर जापान के लोग त्योहार के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। इसे 'हनामी' कहा जाता है।
