वायरल न्यूज़

Video Viral: बिजली के खंभे के साथ शख्स ने किया ऐसा कारनामा, सोशल मीडिया यूजर्स बोले 'ओलंपिक चले जाओ'

Video Viral: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। यकीन ना हो तो ये वीडियो ही देख लीजिए। कैसे एक शख्स बिजली के खंभे पर उल्टा चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर वह गिर जाता उसे गंभीर चोट लग सकती थी।

Image

बिजली के खंभे पर उल्टा चढ़ा शख्स(Instagram/@𝗞𝗮𝗹𝘆𝘂𝗴𝗽𝘂𝗿)

Viral Video: सोशल मीडिया पर लोग वायरल होने के लिए क्या कुछ नहीं करते। हम अक्सर लोगों को अजीबोगरीब वीडियो बनाते देखते हैं। उनका ऐसा वीडियो बनाने का मकसद बस चंद व्यूज और लाइक पाना होता है। यकीन ना हो तो ये वीडियो ही देख लीजिए। कैसे एक शख्स बिजली के खंभे पर उल्टा चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो बना रहे शख्स का अगर थोड़ा सा भी बैलेंस डगमगाता तो ऊपर से गिर सकता था।

उल्टे होकर बिजली के खंभे पर चढ़ा

उसे गंभीर चोटें भी आ सकती थीं। शख्स खंभे पर चढ़ने से पहले उसे प्रणाम करता है। फिर वह उल्टे होकर धीरे-धीरे ऊपर चढ़ता जाता है। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोग तरह-तरह को कमेंट्स कर रहे हैं। कोई इसके हिम्मत की तारीफ कर रहा है। वहीं पर कुछ लोग ऐसे भी हैं। जो इसे नहीं करने के लिए कहते दिख रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @𝗞𝗮𝗹𝘆𝘂𝗴𝗽𝘂𝗿 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।

लोगों ने किए कमेंट्स

इस वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। तो वहीं पर लाइक और कमेंट्स किया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्र्स किए हैं। एक ने लिखा: "ये पक्का हमारे UP का होगा।" दूसरे ने लिखा: "मैं नहीं कर सकता भाई।" तीसरे ने लिखा: "एक से एक नमूने है भाई देश में।" चौथे ने लिखा: "स्पाइडर मैन का भाई।" तो वहीं पर पांचवें ने लिखा: "अरे भाई ओलंपिक में चले जाओ।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article