वायरल न्यूज़

Video: एयरपोर्ट पर अचानक होने लगी भयंकर लड़ाई, एक-दूसरे को पटक-पटककर मारने लगीं लड़कियां

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 25, 2023, 05:43 PM IST

Fight on Airport: एयरपोर्ट पर न जाने किस बात की बहस शुरू होती है और लड़कियां एक-दूसरे का बाल पकड़-पकड़कर पीटने लगती हैं। वहीं दूसरी फ्रेम में पुरुष यात्री एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगते हैं। ऐसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा।

Image

लड़ाई का वीडियो

KEY HIGHLIGHTS
  • एयरपोर्ट पर मारपीट का वीडिया वायरल
  • एक-दूसरे को पटक-पटककर मारते रहे लोग
  • बाल पकड़-पकड़कर पीटती रही महिलाएं

Fight on Airport: रेलवे स्टेशनों और बस अड्ढों पर कई बार अचानक से यात्री आपस में लड़ने-झगड़ने लगते हैं। हालांकि, एयरपोर्ट पर ऐसा कम ही देखने को मिलता है। इसके उलट इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। यह वीडियो शिकागो एयरपोर्ट का है, जहां दर्जनों यात्री एक-दूसरे को पटक-पटककर मारते नजर आए। इस दौरान कई लड़कियां एक-दूसरे का बाल पकड़कर खींचती दिखीं।

एयरपोर्ट पर मारपीट का वीडियो

वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर यात्रियों को लड़ते का वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। यह लड़ाई इतनी खतरनाक थी कि लड़कियां एक-दूसरे का बाल पकड़-पकड़कर पीट रही हैं। वहीं कई लोग एक दूसरे को पटक-पटक कर मारते दिख रहे हैं। यात्रियों की इतनी बुरी लड़ाई शायद ही आपने पहले कभी देखी होगी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि दर्जनों यात्री किस बात पर आपस में भिड़ गए। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि कोई लड़की किसी के बाल खींचकर उसे जमीन पर गिरा रही है तो कोई लड़की किसी को लात से मार रही है। वहीं दूसरे फ्रेम में कुछ पुरुष यात्री एक-दूसरे को लात-घूंसे से मार रहे हैं। वायरल वीडियो शिकागो के ओ’हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। इस मामले में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। बैगेज क्लेम एरिया में कुछ यात्रियों के बीच न जाने किस बात पर कहासुनी हुई कि मारपीट तक की नौबत आ गई। वीडियो को @Mr_Bogus0007 नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article