वायरल न्यूज़

Video: लड़की ने किया 'भूतनी डांस', देखकर डर ही जाएंगे, नाचते-नाचते अचानक सीलिंग पर लटकी और फिर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 23, 2023, 01:20 PM IST

Viral Video: इस डांस वीडियो को देखकर एक बार के लिए आपको डर लगेगा, वहीं थोड़ी देर में आप लड़की की हरकतें देखकर हंसने भी लगेंगे। लड़की ने एक तरह से दुनिया का सबसे अजीबोगरीब डांस किया है। फिलहाल इस डांस का फॉर्म समझ नहीं आ पा रहा है।

Image

भूतनी डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की का डांस सोशल मीडिया पर वायरल
  • वीडियो देखकर आपको डर लग जाएगा
  • एक बार के लिए आपको हंसी भी आएगी

Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस के कई सारे वीडियो सामने आते रहते हैं। कई डांस ऐसे होते हैं, जिन्हें लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग अजीबोगरीब डांस करते हैं। कुछ लोग सिर्फ वायरल होने के इरादे से डांस करते हैं। इस दौरान वह काफी ऊट-पटांग हरकतें करते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक लड़की का डांस वीडियो सामने आया है। इस डांस को देखकर एक बार के लिए आप खौफ में आ जाएंगे। लड़की का डांस देखकर आपको एक बार के लिए लगेगा कि सामने कोई भूतनी नाच रही है।

लड़की ने किया दुनिया का सबसे अजीब डांस

लड़की का डांस वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स हैरान हैं। आप देख सकते हैं कि वीडियो में नजर आ रही लड़की डांस करते-करते अचानक भयानक स्टेप्स दिखाने लगती है। वह पहले जमीन पर नाच रही होती है। इसके बाद वह दीवार पर बनी आलमारी के सहारे घर की सीलिंग के पास पहुंच जाती है। इसके बाद घर की सीलिंग पर लगे लोहे को पकड़कर लटक जाती है। इस दौरान लड़की का डांस बहुत ही भयावह लगता है। ठइसे देखकर आप शायद सोचने पर मजबूर हो जाएं। देखें वीडियो-

लड़की का यह डांस वीडियो __bepanah._ishq._ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि लड़की अपने मोबाइल का कैमरे ऑन करके डांस कर रही होती है। इसी बीच अजीबोगरीब डांस करते हुए वह सीलिंग में लगे लोहे की छड़ पकड़कर लटक जाती है। इसके बाद वह आगे-पीछे होकर झूला झूलने लगती है। फिर वहां से उतरकर नीचे आ जाती है और दोबारा डांस करने लगती है। सिर्फ यही नहीं, वह डांस करते-करते दीवार के कोने पर चढ़ने की भी कोशिश करती है। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'लगता है डांस करते-करते लड़की के भीतर भूत आ गया।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article