वायरल न्यूज़

सुपर स्टार हो तो ऐसा! स्कूटी से राशन लेने आए पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह, आंटी से बोले- क्या हाल-चाल काकी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 25, 2023, 01:17 PM IST

Arijit Singh Video: एक-दो गाने हिट होने के बाद सिंगर्स अपने आपको सुपरस्टार समझने लगते हैं। दूसरी तरफ अरिजीत सिंह इतने बड़े सिंगर होने के बाद भी स्कूटी से घूमते नजर आ रहे हैं। अरिजीत सिंह ने अपने मोहल्ले के लोगों का अभिवादन करते और हाल-चाल पूछते नजर आए।

Image

अरिजीत सिंह का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अरिजीत सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • अरिजीत सिंह स्कूटी पर घूमते आए नजर
  • मोहल्ले की आंटी से पूछते दिखे हाल-चाल

Arijit Singh Video: अरिजीत सिंह (Arijit Singh) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। न सिर्फ भारत ही बल्कि विदेश में भी लोग उनकी आवाज के दीवाने हैं। इन दिनों वह भारत के सबसे बड़े सिंगर में से एक हैं। इसके बाद भी उनके भीतर स्टार जैसा कोई एटीट्यूड नहीं है।वह बेहद सौम्य और प्यारे व्यक्तित्व के इंसान हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर अरिजीत सिंह स्कूटी से राशन लेने पहुंचे।

सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने कारनामे से जीता दिल

हालांकि, यह वीडियो कुछ पुराना है, जो एक बार फिर से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम यूजर्स इस वीडियो को देखकर बहुत ही ज्यादा खुश हो गए। आपने देखा होगा कि एक-दो गाने हिट होने के बाद सिंगर्स अपने आपको सुपरस्टार समझने लगते हैं। दूसरी तरफ अरिजीत सिंह इतने बड़े सिंगर होने के बाद भी स्कूटी से घूमते नजर आ रहे हैं। इतने बड़े सेलिब्रिटी होने के बाद भी अरिजीत सिंह राशन लेने के लिए स्कूटी से दुकान पहुंंचे और मोहल्ले के लोगों का हाल-चाल लेते नजर आए। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किराने के सामान की खरीदारी करने पहुंचे अरिजीत सिंह हाथ में झोला लेकर पैदल आते दिखे। इस दौरान वह अपने पड़ोसियों के साथ गपशप करते हुए भी दिखे और एक आंटी से उनका हाल-चाल भी लेते नजर आए। अरिजीत सिंह का होमटाउन पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद है। रिपोर्ट के अनुसार, अरिजीत सिंह ने अपने मोहल्ले के लोगों का अभिवादन किया और बांग्ला भाषा में बात की। इस दौरान अरिजीत सिंह बेहद खुश नजर आए। बता दें कि अरिजीत सिंह ने IPL 2023 के उद्घाटन समारोह में MS धोनी के पैर छूए थे। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया था। वीडियो को varindertchawla नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article