Viral Video: हम सब कभी न कभी घूमने जरूर जाते हैं। किसी को मॉल्स घूमना अच्छा लगता है तो कोई पहाड़ पर घूमने जाता है। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें जंगल सफारी पसंद होता है। जंगल सफारी पर गए लोगोंं को कई बार जानवरों का सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो देखकर आप खौफ में आ जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग जंगल सफारी के लिए गए थे। इस दौरान वह नदी के किनारे पिकनिक मनाने की योजना बनाते हैं।
नदी के किनारे पिकनिक मनाने पहुंचा था परिवार
इसके बाद परिवार के लोग अपना सारा सामान निकालकर नदी के किनारे बैठते हैं और पार्टी करने लगते हैं। जब सारे मिलकर पार्टी कर रहे होते हैं, तभी नदी से एक खूंखार मगरमच्छ निकलकर उनके पास पहुंच जाता है। इसके बाद जो नजारा दिखता है, वह बहुत ही ज्यादा भयावह है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ उन लोगों का आइस बॉक्स नदी में चुरा ले जाता है। इस बॉक्स में शराब की कई बोतलें होती हैं। जो घूमने आए लोग लेकर आए होते हैं। देखें वीडियो-
फेसबुक पर इसका वीडियो शेयर किया गया है। ट्रैवल कंपनी लेटेस्ट साइटिंग्स ने इसे फेसबुक पर शेयर किया है। इसके साथ ही बताया है कि मगरमच्छ पिकनिक मना रहे लोगों के पास आता है और आइस बॉक्स को चुरा ले जाता है। वह अपने जबड़े से आइस बॉक्स पकड़ता है और नदी में वापस चला जाता है। इसके बाद नदी में एक और मगरमच्छ उस आइस बॉक्स को छीनने की कोशिश करता है। जिससे दोनों मगरमच्छ की आपस में झड़प हो जाती है। यह घटना दक्षिण अफ्रीका के एक प्राइवेट लॉज में हुई।
