वायरल न्यूज़

Video: पाकिस्तानी दुल्हन ने सलवार-कुर्ते में डांस फ्लोर पर ढाया कहर! बॉलीवुड गाना बजते ही जमकर नाची

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 13, 2023, 05:44 PM IST

Pakistani Dulhan Dance: भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी शादियों में जमकर डांस होता है। पाकिस्तान से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी दुल्हन अपनी शादी के दिम जमकर नाचती नजर आ रही है। पाकिस्तानी दुल्हन बॉलीवुड के गानों पर अपने डांस का जलवा बिखेर रही है।

Image

पाकिस्तानी दुल्हन का डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी दुल्हन का डांस हुआ वायरल
  • बॉलीवुड गाने पर किया खूबसूरत डांस
  • सलवार-कुर्ता पहनकर नाचती दिखी दुल्हन

Pakistani Dulhan Dance: शादियों का मौसम फिर से शुरू हो गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर शादियों के कई सारे वीडियो देखने को मिल रहे हैं। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए आज के दूल्हा-दुल्हन बहुत कुछ करते हैं। पहले के दूल्हा-दुल्हन जहां अपनी शादियों में शरमाते रहते थे। वहीं अब के दूल्हा-दुल्हन काफी एडवांस हो गए हैं। शादी हो या सगाई, दूल्हा-दुल्हन जमकर एंजॉय करते हैं। कपल अपने शादी के समारोह को यादगार बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं।

पाकिस्तानी दुल्हन का शानदार डांस

आजकल की शादियां बिना डांस के पूरी नहीं होती हैं। भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी शादियों में जमकर डांस होता है। दूल्हा और दुल्हन के रिश्तेदार तो शादियों में डांस करते ही हैं, बल्कि खुद दूल्हा-दुल्हन भी शादियों में जमकर नाचते हैं। इन दिनों एक वीडियो पाकिस्तान से सामने आया है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी दुल्हन अपनी शादी के दिम जमकर नाचती नजर आ रही है। खास बात यह है कि पाकिस्तानी दुल्हन बॉलीवुड के गानों पर अपने डांस का जलवा बिखेर रही है। देखें वीडियो-

पाकिस्तानी दुल्हन का यह डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से छाया हुआ है। वीडियो में देख सकते हैं कि पाकिस्तानी दुल्हन जितनी ज्यादा खूबसूरत है, उतना ही खूबसूरत डांस कर रही है। अपने शानदार डांस से वह लोगों का मन मोह रही है। आप देख सकते हैं कि पाकिस्तानी दुल्हन बॉलीवुड गाने पर एक भी बीट मिस नहीं कर रही है। पाकिस्तानी दुल्हन एक सुंदर सा सलवार-कुर्ता पहनकर डांस कर रही है। इस दौरान उसने अपना दुपट्टा दोनों तरफ पिन किया हुआ है। वीडियो को @studioafzlofficial नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article