वायरल न्यूज़

Viral Video: बच्चे ने मात्र 12 साल की उम्र में बनाई ऐसी बॉडी, फिजिक देख ऋतिक रोशन भी शरमा जाएं

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 9, 2023, 05:29 PM IST

आपने 20 साल वाले बॉडी बिल्डर्स को तो देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी छोटे बच्चे को जिम में पसीना बहाते हुए देखा हैं। अगर नहीं तो अब देख लीजिए, इस वीडियो में जो बच्चा दिखाई दे रहा है, उसकी उम्र महज 12 साल है, जिसकी बॉडी देख अच्छे-अच्छे शरमा जाएं।

Image

वेटलिफ्टिंग करते हुए बच्चे का वीडियो वायरल (फोटो साभारः इंस्टाग्राम 'cacauzinho_neto')

KEY HIGHLIGHTS
  • 12 साल का बॉडी बिल्डर
  • फिजिक में ऋतिक रोशन को टक्कर देता है
  • बॉडी देख अच्छे-अच्छे शरमा जाएं

Youngest Body Builder Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Viral Video) खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा। यह वीडियो एक छोटे से बच्चे का है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। दरअसल, यह बच्चा 12 साल का है, जो वेटलिफ्टिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो (Trending Video) में आप उसके मशल्स को भी देख सकते हैं, जो एक बॉडी बिल्डर की तरह है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप जिस बच्चे को देख रहे हैं, उस बच्चे का नाम कौजिन्हो नेटो है, जो ब्राजील का रहने वाला है। इस लड़के को लोग मिनी हल्क के नाम से भी पुकारते हैं। ये लड़का अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी वर्क ऑउट की वीडियो शेयर करता रहता है, जिसे आप देख सकते हैं। इस बच्चे का वजन भी काफी कम है, जो करीब 37 किलो के आसपास है। यह बच्चा 91 किलो से अधिक का डेडलिफ्ट उठा सकता है, जिसे देखने के बाद आप भी इससे काफी प्रभावित होंगे।

वेटलिफ्टिंग करते हुए बच्चे का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स ने काफी प्रतिक्रियाएं भी दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि यह काफी आश्चर्यचकित कर देने वाला वीडियो है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि यह बच्चा यह सब करने के लिए अभी काफी छोटा है। लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज के साथ इस वीडियो को अब तक काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'cacauzinho_neto' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article