वायरल न्यूज़

अंडमान में रचा इतिहास! समुद्र के अंदर लहराया दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा, Video देख गर्व से चौड़ा हो जाएगा भारतीयों का दिल

टीमवर्क से बड़े-बड़े मुश्किल काम भी संभव हो जाते हैं। अब आप इन गोतखोरों को ही देख लीजिए जिन्होंने टीमवर्क का शानदार उदाहरण पूरी दुनिया के सामने रखा है।

Image

समुद्र के अंदर पानी में लहराया गया दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा (Instagram/@Andamanislandtravelsoffcial)

भारत के लिए एक बार फिर से गर्व का पल सामने आया है। जहां 200 गोताखोरों ने मिलकर अंडमान और निकोबार आइलैंड (Andaman and Nicobar Islands) में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। जिसे सुनकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। दरअसल, यहां के स्वराज द्वीप (Swaraj Dweep) पर समुद्र के अंदर दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया गया। जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के पन्नों में दर्ज हो गया।

समुद्र के अंदर लहराया विशाल तिरंगा

इस पल का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लोग धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं। हमने इस वीडियो को @Andamanislandtravelsoffcial नाम के अकाउंट से लिया है। वायरल वीडियो (Viral Video) के कैप्शन में बताया गया है कि इस खास मौके पर करीब 200 गोताखोर (divers) एक साथ पानी में उतरे और सभी ने मिलकर 2400 स्क्वायर मीटर का एक विशाल तिरंगा समुद्र के अंदर फैलाया। इस विशाल झंडे की लंबाई 60 मीटर और चौड़ाई 40 मीटर थी।

सोचिए समुद्र की गहराई में इतना बड़ा झंडा संभालना कितना मुश्किल रहा होगा। समुद्र के अंदर संतुलन बनाए रखना और तिरंगे को सही तरीके से फैलाना कितना मुश्किल काम रहा होगा वह आप इस वायरल वीडियो में खुद देख सकते हैं। वीडियो (Video) में दिख रहा है कि गोताखोरों की टीम पहले तिरंग को समुद्री तट पर फैलाती है फिर उसे अच्छे से समेटकर बांध देती है और धीरे-धीरे उसे पानी में लेकर उतरने लगती है। पानी में पहुंचते ही गोताखोर उस तिरंगे को लहराने का काम शुरू कर देते हैं। सभी गोताखोर कतार से झंडे के पास खड़े होकर उसे अपनी जगह से खींचकर सीधा करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने से एक चीज तो यह बिल्कुल साफ है कि भारत के लोग हर जगह चाहे जमीन हो या समंदर अपना झंडा ऊंचा रखना जानते हैं। यह सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि यह बताता है कि जब लोग अपने देश के लिए एकजुट होते हैं, तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता।

ये भी पढ़ें:

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article