आपने कई तरह के फल देखे होंगे। खट्टे, मीठे, नरम और रसदार लेकिन क्या आपने कभी ऐसा फल देखा है, जो पकने के बाद रबर की गेंद की तरह उछलने लगे?
हो सकता है कि आपने यह फल देखा हो मगर आपने उस फल के इस चीज पर शायद ही कभी गौर किया हो। यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन ऐसा सच में होता है।
तो चलिए आज हम आपको बता देते हैं कि कौन सा यह फल है जो पकने के बाद रबर की गेंद की तरह उछलता है और भला ऐसा क्यों होता है, यह भी हम आज जानेंगे।
पकने के बाद रबर की गेंद की तरह उछलने वाला यह अनोखा फल क्रैनबेरी (Cranberry) है। जी हां! आपने सही सुना। अगर आप सड़े हुए क्रैनबेरी (Cranberry) फल को उछालेंगे तो आपको यह किसी रबर की गेंद की तरह उछलती दिखेगी। खासतौर पर तब जब वह पका और ताजा होगा।
किसान अक्सर क्रैनबेरी (Cranberry) फल को उछालकर देखते हैं कि यह पका हुआ है या नहीं। इस ट्रिक के इस्तेमाल से वे इस बात का पता लगाते हैं कि क्रैनबेरी फल पका और ताजा है या नहीं।
इस क्रैनबेरी फल के उछलने के पीछे का कारण हैं, उस फल में मौजूद हवा की थैलियां (Air Pockets), बता दें कि क्रैनबेरी के अंदर हवा से भरी चार छोटी थैलियां होती हैं, जो उन्हें रबर की गेंद की तरह उछालती हैं।
इसी वजह से जब क्रैनबेरी (Cranberry) को जमीन पर गिराया जाता है, तो यह रबर बॉल की तरह उछलता है। अगर ये हवा से भरी छोटी थैलियां इस फल में नहीं होतीं तो ये फल नहीं उछलती इसलिए अगली बार अगर आपको क्रैनबेरी मिले तो आप इस तरीके से उसे चेक कर सकते हैं कि यह पकी हुई है या नहीं।