आपने देखा होगा कि जब भी लोगों को इमरजेंसी में अस्पताल की जरूरत पड़ती है तो उन्हें तुरंत एंबुलेंस से हॉस्पिटल तक ले जाया जाता है। इस दौरान एंबुलेंस ड्राइवर पर एक जान बचाने की जिम्मेदारी होती है, जिसे वे पूरी शिद्दत से निभाते हैं। हाल में एक ऐसे ही गुमनाम हीरो का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक एंबुलेंस ड्राइवर फुल स्पीड में एंबुलेंस को दौड़ रहा है।
एंबुलेंस ड्राइवर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर डॉ. सानिका नाम की स्कीन स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने अपने एक्स अकाउंट @drsanika0 से शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि एंबुलेंस ड्राइवर एक छोटे बच्चे की जान बचाने के लिए एंबुलेंस को 140 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज स्पीड से चला रहा है। बच्चा बहुत बीमार था इसलिए उस वक्त हर सेकंड मायने रख रहा था। ड्राइवर ने उस बच्चे की जान को बचाने के लिए बिना सोचे-समझे अपनी पूरी मेहनत लगा दी।
ये भी पढ़ें:
फुल स्पीड से एंबुलेंस को दौड़ाते दिखा ड्राइवर
वीडियो (Video) में एंबुलेंस के स्पीडोमीटर को दिखाया गया है। जहां उस एंबुलेंस की स्पीड 140 के ऊपर दिख रही थी। साथ ही वह ड्राइवर भी बहुत ही फुर्ती के साथ गाड़ी की स्टीयरिंग पर अपने हाथों को घुमाते देखा जा सकता है। एंबुलेंस को देख सड़क पर चल रही गाड़ियां भी उसे तुरंत रास्ता देती दिख रही थीं। ड्राइवर ने बहुत सावधानी और तेजी के साथ एंबुलेंस को फुल स्पीड पर चलाकर बच्चे को अस्पताल पहुंचाया।
वीडियो देख लोगों ने उस एंबुलेंस ड्राइवर की खूब तारीफ की
यह वीडियो (Video) देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। हर कोई इस ड्राइवर की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर उस ड्राइवर की तारीफ करते हुए लिखा कि, "ये असली हीरो हैं, जो कैप नहीं पहनते, बल्कि स्टेयरिंग थामते हैं।" दूसरे ने लिखा, "हम अक्सर डॉक्टरों, नर्सों और अस्पतालों की तारीफ करते हैं, जो बिल्कुल सही है। लेकिन ऐसे ड्राइवर भी कम नहीं हैं, जो अपनी जान पर खेलकर दूसरों की जान बचाते हैं। वे सुबह-शाम घर नहीं पहुंच पाते, परिवार को समय नहीं दे पाते, फिर भी ड्यूटी पर डटे रहते हैं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
