वायरल न्यूज़

गांव वालों ने मिलकर मगरमच्छ की ही फिल्डिंग कर दी सेट, जाल और रस्सी के सहारे किया काबू

हिम्मत और सही प्लानिंग हो तो बड़े से बड़े खतरे को भी काबू में किया जा सकता है। सोशल पर इसी बात को सही साबित करता एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ गांव वालों ने मिलकर एक बड़े से खतरनाक मगरमच्छ को सिर्फ जाल और रस्सी के सहारे काबू कर लिया।

Image

मगरमच्छ को पकड़ते दिखे गांव वाले (Instagram/@jeejaji)

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन हाल में ही वायरल हुआ एक वीडियो ने लोगों को इस कदर हैरत में डाल दिया कि लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए कि क्या सच में इंसान इतना निडर हो सकता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ गांव वालों ने मिलकर एक मगरमच्छ को पकड़ने के लिए ऐसी फील्डिंग सेट की, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। दरअसल गांव वालों ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए न कोई भारी मशीन, न आधुनिक हथियार का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्होंने उस मगरमच्छ को सिर्फ अपनी हिम्मत, समझदारी और आपसी तालमेल से पकड़ लिया।

गांव वालों ने जाल और रस्सी से पकड़ लिया मगरमच्छ

वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ गांव के पास पानी वाले इलाके में आ गया था, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। मगरमच्छ से होने वाले खतरे को देखते हुए गांव वालों ने तुरंत एकजुट होकर उसे काबू में करने की प्लानिंग की। जिसके बाद सभी ने मिलकर जाल और मजबूत रस्सियों का इंतजाम किया और बिना घबराए मगरमच्छ को जाल में फंसा लिया। फिर उन रस्सियों के सहारे उस मगरमच्छ को उन्होंने बांध दिया और उसे खींचने लगे। वीडियो में आप लोगों को जाल फैलाते और रस्सी संभालते देख सकते हैं।

लोगों ने की गांव वालों की बहादुरी की तारीफ

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @jeejaji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कमेंट कर गांव वालों की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे “देसी जुगाड़ और हिम्मत की मिसाल” बताया, तो कई लोगों ने कहा कि ऐसे मामलों में प्रशासन की मदद लेनी चाहिए। जरा सी चूक किसी बड़े हादसे में बदल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article