वायरल न्यूज़

VIDEO: ट्रेन की खिड़की से फोन छीनकर भाग रहा था चोर, महिला ने सिखाया ऐसा सबक, जीवन भर नहीं भूल पाएगा यह कांड

मोबाइल चोरी की फिराक में लगे एक चोर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह ट्रेन की खिड़की के पास बैठी एक महिला के हाथ से फोन छीनकर भागने की कोशिश करता है।

Image

मोबाइल चोरी की फिराक में था चोर (X/@gharkekalesh)

ट्रेन में चोरी के कई मामले सामने आते हैं। जहां कोई मोबाइल चोरी करते पकड़ा जाता है तो कोई सामान भरा बैग। अधिकतर मामले मोबाइलचोरी के ही सामने आते हैं। जहां चोर नए-नए पैंतरे से फोन चोरी करने की फिराक में रहते हैं। सबसे ज्यादा वे ट्रेन में खिड़की के पास बैठे यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैं और मौका मिलते ही उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग खड़े होते हैं। हाल में एक ऐसी ही चोरी को अंजाम देने की कोशिश करते चोर का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां चोर एक महिला क हाथ से फोन छीनकर फरार होने की फिराक में था। मगर उस चोर की किस्मत अच्छी नहीं थी। ऐसे में वह चोर महिला के हाथों लग गया और महिला ने उसे पकड़कर ऐसा सबक सिखाया कि वह इस घटना को अपने जीवन में शायद ही कभी भूलेगा।

मोबाइल लेकर भागने की कोशिश कर रहा था चोर

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक प्लेटफॉर्म पर ट्रेन खड़ी है। ट्रेन में खिड़की के पास एक महिला बैठी है और वह अपने हाथ को बाहर निकालकर फोन पर बात कर रही है। चोर अपना मुंह ढंके इसी ताक में रहता है कि उसे कैसे भी एक मौका मिल जाए और वह उस महिला के हाथ से फोन छीनकर वहां से फरार हो जाए। महिला फोन पर बात कर ही रही थी कि चोर तुरंत उसे फोन पर झपट पड़ता है और उसके हाथ से मोबाइल छुड़ाने की कोशिश करने लगता है लेकिन महिला भी हार मानने वाली नहीं थी। उसने उस चोर को बैठे-बैठे खिड़की पर ही पकड़ लिया और उसे खिड़की से खींचकर अंदर ट्रेन में ले लिया।

चोर की खूब हुई धुनाई

इमरजेंसी खिड़की से उस चोर को ट्रेन के अंदर खींचने के बाद महिला ने उसे अच्छी तरह से धोना शुरू कर दिया। महिला का साथ उसके परिवार के लोग भी खूब दे रहे थे और चोर की कुटाई में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। पीटता हुआ चोर खुद को उनकी चंगुल से छुड़ाने की लाख कोशिश कर रहा था, आखिरकार वह मौका मिलते ही वहां से फरार हो गया और महिला एवं उसके परिजन अपना हाथ मलते रह गए। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर अब तक तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आ चुक हैं। जहां कई लोग उस महिला की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। तो कई लोग उसकी ताकत की। लोगों का कहना है कि महिला ने अपनी ताकत से उस चोर को बैठे-बैठे ट्रेन की खिड़की से उसे अंदर खींच लिया।

एक्स पर वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article