वायरल न्यूज़

VIDEO: हवा में उड़कर खाना परोसते दिखा वेटर, रेस्टोरेंट का यह नजारा हर किसी को कर दिया हैरान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 14, 2026, 09:36 PM IST

खाने के शौकीनों के लिए दुनिया भर में कई अनोखे और थीम बेस्ड रेस्टोरेंट्स हैं। हाल में एक ऐसे ही रेस्टोरेंट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां वेटर हवा में उड़ते हुए खाना परोसते दिख रहे हैं।

जिपलाइन के जरिए खाना परोसने जाते दिखा वेटर

जिपलाइन के जरिए खाना परोसने जाते दिखा वेटर (X/@Rainmaker1973)

दुनिया में ऐसे कई रेस्टोरेंट और होटल हैं, जो अपनी अलग-अलग थीम की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। कहीं अंडरवॉटर रेस्टोरेंट हैं, तो कहीं बर्फ से बने होटल। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा रेस्टोरेंट देखा है, जहां वेटर हवा में उड़कर खाना परोसने आता हो? अगर नहीं, तो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में मौजूद इस रेस्टोरेंट का नजारा आपको जरूर चौंका देगा।

एक ऐसी जगह जो सच नहीं लगती

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वेटर जिपलाइन के सहारे कस्टमर्स तक खाना पहुंचा रहा है। वेटर एक हाथ में खाने की ट्रे पकड़े हुए है और दूसरे हाथ से जिपलाइन की वायर को थामे हुए हवा में उड़ता नजर आ रहा है। कुछ ही सेकंड में वह खाना सर्व करता है और फिर उसी तरह वापस चला जाता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वीडियो के कैप्शन में दावा किया जा रहा है कि यह रेस्टोरेंट बैंकॉक में है। जहां इस तरह के अलग अनुभव कस्टमर्स को मिलते हैं। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 7 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 10 हजार लोगों ने लाइक किया है।

बैंकॉक का बताया जा रहा है यह रेस्टोरेंट

वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने इस रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह नजारा बैंकॉक, थाईलैंड में स्थित रॉयल ड्रैगन रेस्टोरेंट का है। जो कभी दुनिया का सबसे बड़ा रेस्टोरेंट हुआ करता था, इसके नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी था और यह एक साथ 5,000 से ज्यादा लोगों को खाना खिलाता था। यहां थाई, चीनी, जापानी और वेस्टर्न खानों की 1,000 से ज्यादा डिशेज मिलती हैं। वेटर रोलर स्केट पर होते हैं। यहां तक कि इस रेस्टोरेंट में जिप लाइन भी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

End of Article