वायरल न्यूज़

राजू कलाकार के इन दोनों Video को देख लोग बोले- इसे कहते हैं किस्मत बदलना, आप भी सोच में पड़ जाएंगे

Viral Video: राजू कलाकार का जो वीडियो अब वायरल हो रहा है, उसमें वह एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। वह वीडियो में महिला को वही गाना गाकर सुनाते दिख रहे हैं, जिससे दुनियाभर में वायरल हुए हैं। राजू कलाकार अपने अंदाज में ही 'दिल पर चलाए छुरियां' गाना कंकड़ बजाकर गाते दिख रहे हैं।

Image

राजू कलाकार का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शख्स की काफी धूम मची हुई है। यह शख्स कोई और नहीं बल्कि राजू कलाकार हैं। आपको बता दें कि राजू कलाकार ने सोनू निगम का एक गाना गाकर इंटरनेट पर ऐसी प्रसिद्धि पाई कि खुद सिंगर सोनू निगम ने उन्हें मिलने बुलाया। इसके बाद उन्होंने राजू कलाकार के साथ गाना भी गाया। यहां तक कि टीसीरीज कंपनी ने राजू कलाकार के साथ एक गाना भी बनाया। अब राजू कलाकार का एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

राजू कलाकार का नया वीडियो वायरल

राजू कलाकार का यह वीडियो इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उनके पुराने वीडियो के साथ उसकी तुलना कर रहे हैं। राजू कलाकार का जो वीडियो अब वायरल हो रहा है, उसमें वह एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। वह वीडियो में महिला को वही गाना गाकर सुनाते दिख रहे हैं, जिससे दुनियाभर में वायरल हुए हैं। राजू कलाकार अपने अंदाज में ही 'दिल पर चलाए छुरियां' गाना कंकड़ बजाकर गाते दिख रहे हैं। वहीं महिला भी उनके गाने को एन्जॉय करते देखी जा सकती है। देखें वीडियो-

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग राजू कलाकार की किस्मत की दाद दे रहे हैं। इसके साथ ही लोग उनकी कलाकारी की भी तारीफ कर रहे हैं। लोगों को राजू का स्टाइलिश लुक काफी पसंद आ रहा है। लोग कह रहे हैं कि जब इंसान की किस्मत बदलती है, तो उसके दुख के दिनों खत्म हो जाते हैं। लोग साथ ही उनके पुराने वीडियो को भी शेयर कर रहे हैं। देखें पुराना वीडियो-

पुराने वीडियो में राजू कलाकार अपने अनोखे अंदाज में दो पत्थर बजाकर गाना गाते दिख रहे हैं। इसी गाने से उन्होंने लोकप्रियता हासिल की थी। उनका वीडियो इतना वायरल हुआ था कि वह सोनू निगम तक पहुंच गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजू की जिंदगी ही बदल गई।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article