वाइल्डलाइफ से जुड़े वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक बेहद ही खास और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सिर्फ एक दिन का गैंडे का बच्चा नजर आ रहा है। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस वीडियो को IFS अधिकारी परवीन कस्वां ने शेयर किया है। अधिकारी ने इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए लोगों को एक ऐसा नजारा दिखाया, जो आमतौर पर बहुत कम देखने को मिलता है।
कैसा दिखता है नन्हा गैंडा?
इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक गैंडे का बच्चा दिख रहा है। जो छोटा, मासूम और शांत नजर आ रहा है। वीडियो में उसकी चाल-ढाल और हरकतें इतनी प्यारी हैं कि देखने वाले का दिल तुरंत पिघल जाए। आमतौर पर हमने गैंडे को बड़े और भारी-भरकम जानवर के रूप में ही देखा है लेकिन उसका यह नन्हा रूप देख लोगों की हैरानी की कोई सीमा नहीं रही।
ये भी पढ़ें:
नेशनल पार्क में होती है खास निगरानी
वीडियो शेयर करते समय बताया गया कि देश के नेशनल पार्कों में हर गैंडे को रिकॉर्ड और मॉनिटर किया जाता है। इस तरह की निगरानी से वन विभाग को गैंडों की सुरक्षा, उनकी सेहत और उनकी संख्या पर नजर रखने में मदद मिलती है।
क्या यह सुरक्षित है?
वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि क्या इतने छोटे बच्चे के पास जाना सुरक्षित होता है? इस पर साफ बताया गया कि ऐसा करना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। गैंडे आमतौर पर शांत होते हैं, लेकिन अगर उन्हें खतरा महसूस हो, खासकर जब उनका बच्चा पास हो, तो वे बेहद आक्रामक हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
कैसे शूट हुआ वीडियो?
यह वीडियो सीधे पास जाकर नहीं बनाया गया। बल्कि इसे सुरक्षित तरीके से, दूरी बनाकर और हाथी पर बैठकर जूम के जरिए शूट किया गया था। इससे यह साफ होता है कि वन विभाग सुरक्षा के नियमों का पूरा ध्यान रखता है।
सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इसे खूब पसंद किया जा रहा है। कई लोगों ने इस वीडियो को दिल छू लेने वाला बताया तो कुछ ने इसे दुर्लभ और खास नजारा कहा साथ ही, लोगों ने वन विभाग के काम की भी खूब सराहना की।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
