Cute Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देख लोगों का दिल पिघल जाता है और होंठों पर एक हल्की सी मुस्कान आ जाती है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक हाथी का बच्चा जब गिर जाता है तो उसे बचाने और उसका हाल जानने के लिए उसका पूरा परिवार इकट्ठा हो जाता है।
बच्चे के गिरते ही दौड़ पड़ा पूरा परिवार
वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि हाथी का एक छोटा सा बच्चा अपने केयर टेकर के साथ खेल रहा होता है। तभी वह खेलते-खेलते अचानक गिर पड़ता है। उसके गिरते ही पूरा उसका पूरा परिवार दौड़ पड़ता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी के बच्चे के लुढ़कते ही थोड़ी दूर बने बाड़े से उसके परिवार के लोग निकलकर दौड़ते हुए उसके पास चले आते हैं। उन्हें देख ऐसा लगता है जैसे वे अपने बच्चे को जमीन पर गिरने से बहुत चिंतित हैं और वे उसे सहारा देकर उठाने आए हैं।
वीडियो देख भर आया लोगों का दिल
वायरल हो रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब 2 लाख लोगों ने देखा और 7300 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं, जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये तो असली फैमिली प्रोटेक्शन है।" दूसरे ने लिखा, "प्रकृति में भी प्यार और सुरक्षा इतनी खूबसूरत हो सकती है, देखकर दिल भर आया।" तीसरे ने लिखा, "इस परिवार ने हमें सिखाया कि हमें हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहना चाहिए।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
